लखनऊ में 500 चयनित लेखा परीक्षकों को नियुक्ति पत्र, सीएम योगी ने मिशन रोजगार के तहत दिया बड़ा तोहफा

लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लोक भवन में आयोजित कार्यक्रम में सहकारी समितियां एवं पंचायत लेखा विभाग के 371 लेखा परीक्षकों तथा स्थानीय निधि लेखा परीक्षा विभाग के 129 लेखा परीक्षकों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए। यह नियुक्तियां उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा पारदर्शी प्रक्रिया के तहत की गई हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में निष्पक्ष और बिना भेदभाव भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से युवाओं को रोजगार दिया जा रहा है। उन्होंने बताया कि पिछले 9 वर्षों में प्रदेश सरकार 9 लाख से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरी दे चुकी है और यह प्रक्रिया लगातार जारी रहेगी। सीएम योगी ने यह भी बताया कि प्रदेश में बेहतर कानून व्यवस्था और निवेश के कारण एमएसएमई सेक्टर में लगभग 3 करोड़ युवाओं को रोजगार मिला है।

साथ ही प्रदेश अब रेवेन्यू सरप्लस स्टेट बन चुका है और वित्तीय अनुशासन के कारण बड़े प्रोजेक्ट बिना बैंक ऋण के पूरे किए जा रहे हैं। कार्यक्रम में चयनित अभ्यर्थियों को ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा के साथ कार्य करने की शपथ भी दिलाई गई। सरकार ने कहा कि वित्तीय प्रबंधन और पारदर्शिता में इन लेखा परीक्षकों की महत्वपूर्ण भूमिका होगी।

ये भी पढ़े – कुशीनगर में नर्सिंग कॉलेज की स्थापना को मंजूरी, मेडिकल कॉलेज के पास मिलेगी निशुल्क भूमि; योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला

  • up-cm-yogi-appointment-letter-auditors-mission-rojgar-2026
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो 2026 का चौथा संस्करण…

    AI रोबोटिक्स सीखेंगे छात्र: अयोध्या पॉलीटेक्निक में बनेगा हाईटेक सेंटर, 7 करोड़ से ज्यादा की लागत

    अयोध्या के राजकीय पॉलीटेक्निक में सेंटर ऑफ एक्सीलेंस का…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना