कलेक्टर पार्थ जैसवाल ने कदारी उपार्जन केन्द्र का किया निरीक्षण, गेहूं खरीदी और परिवहन में तेजी के निर्देश

छतरपुर:  कलेक्टर पार्थ जैसवाल ने कदारी उपार्जन केन्द्र का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान जिला पंचायत सीईओ नमः शिवाय अरजरिया, डीएसओ खाद्य, डीएमओ मार्कफेड, नॉन अधिकारी सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि बारिश को देखते हुए गेहूं को ढंकने की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित की जाए तथा उठाव और परिवहन कार्य में तेजी लाई जाए।

उन्होंने कहा कि अनलोडिंग के दौरान लेबर की कमी होने पर संबंधित ट्रांसपोर्ट एजेंसी को कारण बताओ नोटिस जारी किया जाए। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने बारदाने की पर्याप्त उपलब्धता बनाए रखने के निर्देश भी दिए।

उन्होंने मौके पर अलग-अलग कांटों पर बोरियों की तौल कराई और किसानों से चर्चा कर पंजीयन एवं विक्रय से संबंधित गेहूं का मिलान किया। कलेक्टर ने किसानों के लिए पेयजल और छायादार व्यवस्था का भी निरीक्षण किया और खरीदी के बाद किसानों का भुगतान लंबित न रखने के निर्देश दिए।

ये भी पढ़े – छतरपुर: पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 315 बोर देशी कट्टा समेत आरोपी गिरफ्तार

 

  • chattarpur-kadari-uparjan-kendra-collector-inspection-2026
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    शिवराज के गुस्से का एक और VIDEO वायरल, स्वागत व्यवस्था पर भड़के पूर्व मुख्यमंत्री

    केंद्रीय मंत्री और मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री Shivraj…

    आगे पढ़ें
    विधायक संजय पाठक पर मानहानि मामले में सरकार को हाईकोर्ट का नोटिस, दो हफ्ते में मांगा जवाब

    मध्य प्रदेश के वरिष्ठ विधायक Sanjay Pathak से जुड़े…

    आगे पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    टेलीग्राम बैन पर दिल्ली हाईकोर्ट सख्त, पूछा- पूरा प्लेटफॉर्म बंद करने की जरूरत क्यों?

    टेलीग्राम बैन पर दिल्ली हाईकोर्ट सख्त, पूछा- पूरा प्लेटफॉर्म बंद करने की जरूरत क्यों?

    1 जुलाई से महंगे होंगे टाटा मोटर्स के कमर्शियल वाहन, दूसरी बार बढ़े दाम

    1 जुलाई से महंगे होंगे टाटा मोटर्स के कमर्शियल वाहन, दूसरी बार बढ़े दाम

    रिकॉर्ड संख्या में करोड़पति छोड़ रहे अपना देश, UAE और सिंगापुर बने सबसे पसंदीदा ठिकाने

    रिकॉर्ड संख्या में करोड़पति छोड़ रहे अपना देश, UAE और सिंगापुर बने सबसे पसंदीदा ठिकाने

    ट्रांसयूनियन रिपोर्ट: दुनिया के मुकाबले भारत में दोगुना डिजिटल धोखाधड़ी का जोखिम

    ट्रांसयूनियन रिपोर्ट: दुनिया के मुकाबले भारत में दोगुना डिजिटल धोखाधड़ी का जोखिम

    डीआर कांगो से ड्रॉ के बाद पुर्तगाल पर उठे सवाल, क्या रोनाल्डो पर जरूरत से ज्यादा निर्भर है टीम?

    डीआर कांगो से ड्रॉ के बाद पुर्तगाल पर उठे सवाल, क्या रोनाल्डो पर जरूरत से ज्यादा निर्भर है टीम?