छतरपुर: पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 315 बोर देशी कट्टा समेत आरोपी गिरफ्तार

छतरपुर/अमित कुमार: छतरपुर पुलिस द्वारा अवैध हथियार के विरुद्ध निरंतर कार्यवाही की जा रही है, अवैध हथियार जप्त कर आरोपियों को गिरफ्तार किया जा रहा है। हथियारों के स्रोत संबंधी जानकारी एकत्र कर संलिप्त अपराधियों की धर पकड़ की जा रही है।

अवैध हथियार संबंधी सूचना

चौकी लुगासी, थाना नौगांव पुलिस को दोपहर देहात भ्रमण के दौरान ग्राम दौनी अंतर्गत अवैध हथियार संबंधी सूचना प्राप्त हुई। पुलिस टीम यात्री प्रतीक्षालय के पास पहुंची। संदेही ने पुलिस को देखकर भागने का प्रयास किया। पुलिस द्वारा घेराबंदी कर संदेही को पकड़ा गया, व्यक्ति की तलाशी लेने पर अवैध हथियार 315 बोर देशी कट्टा एवं एक खाली कारतूस मिला।

आरोपी को गिरफ्तार किया गया

अवैध हथियार देशी कट्टा, खाली कारतूस जप्त कर आरोपी अंकित अहिरवार पिता हरसहाय अहिरवार निवासी ग्राम बलचौर थाना चरखारी जिला महोबा को गिरफ्तार किया गया।

कार्यवाही निरंतर जारी है

अभियुक्त के विरुद्ध थाना नौगांव  में आयुध अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया। अभियुक्त को न्यायालय पेश किया जा रहा है। अवैध हथियार के विरुद्ध कार्यवाही निरंतर जारी है।

टीम की भूमिका

उक्त कार्रवाई में एसडीओपी नौगांव श्री अमित मेश्राम के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी नौगांव निरीक्षक संजय राय, चौकी प्रभारी लुगासी उप निरीक्षक ओशो गुप्ता, आरक्षक जितेंद्र, अशोक, नसीम, प्रभात एवं टीम की भूमिका रही।

  • chhatarpur-police-action-315-bore-desi-katta-accused-arrested
  • Manisha Gupta

    Manisha Gupta

    Related Posts

    दुरंतो एक्सप्रेस पर अचानक पथराव, AC कोचों के शीशे चटके, यात्रियों में मचा हड़कंप

    महाराष्ट्र में नागपुर-मुंबई रेल मार्ग पर बोरखेड़ी स्टेशन के…

    गणेश पंडाल में सो रहे लोगों पर करंट का कहर: 4 की मौत, 3 लोग घायल

    मध्य प्रदेश के मंडला जिले में गणेश विसर्जन के…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना