बुधनी: हैंडबॉल एसोसिएशन की 10 खिलाड़ियों की टीम 9 मई को अशोकनगर राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए होगी रवाना

बुधनी/सीहोर: मध्यप्रदेश हैंडबॉल एसोसिएशन के तत्वावधान में आयोजित होने वाली राज्य स्तरीय हैंडबॉल प्रतियोगिता के लिए बुधनी से खिलाड़ियों की टीम तैयार हो चुकी है। बुदनी क्षेत्र से 10 खिलाड़ियों की टीम आगामी 9 मई को अशोकनगर के लिए रवाना होगी। प्रतियोगिता को लेकर खिलाड़ियों ने पिछले कई सप्ताह से स्थानीय खेल मैदानों पर कड़ी मेहनत और अभ्यास किया है। टीम को कोच मो. इरफ़ान द्वारा विशेष प्रशिक्षण दिया गया, जिससे खिलाड़ियों का आत्मविश्वास काफी मजबूत हुआ है।

सीहोर हैंडबॉल एसोसिएशन के अध्यक्ष धीरेंद्र तिवारी और सचिव राजेश यादव ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि बुदनी के खिलाड़ी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में बेहतरीन प्रदर्शन कर जिले का नाम रोशन करेंगे।

टीम में शामिल खिलाड़ी इस प्रकार हैं-  संदीप कुशवाह, रोहित मांझी, छोटू कुशवाहा, लवनेश मेहरा, आदित्य पटेल, प्रणव, आयुष केवट, सिद्धार्थ गौर, अभय, सूर्यांशु पांडे और कार्तिक। टीम के रवाना होने को लेकर क्षेत्र में उत्साह का माहौल है और खेल प्रेमियों को खिलाड़ियों से अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद है।

ये भी पढ़े – बुधनी के सांदीपनि विद्यालय में शिक्षक नंदन सिंह चौहान का भव्य सम्मान समारोह, भावभीनी विदाई

  • budni-handball-team-ashoknagar-state-championship-2026
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    खाद संकट के बीच इछावर पहुंचे शिवराज, अफसरों को दी चेतावनी; कांग्रेस ने रोका काफिला

    सीहोर/इछावर। केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इछावर…

    आगे पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    रिटायर्ड आईएएस से निपटने के लिए एसीएस की पोस्टिंग?

    रिटायर्ड आईएएस से निपटने के लिए एसीएस की पोस्टिंग?

    प्रमोटी आईपीएस की कार्रवाई से प्रदेश पुलिस की छवि पर सवाल

    प्रमोटी आईपीएस की कार्रवाई से प्रदेश पुलिस की छवि पर सवाल

    टेलीग्राम बैन पर दिल्ली हाईकोर्ट सख्त, पूछा- पूरा प्लेटफॉर्म बंद करने की जरूरत क्यों?

    टेलीग्राम बैन पर दिल्ली हाईकोर्ट सख्त, पूछा- पूरा प्लेटफॉर्म बंद करने की जरूरत क्यों?

    1 जुलाई से महंगे होंगे टाटा मोटर्स के कमर्शियल वाहन, दूसरी बार बढ़े दाम

    1 जुलाई से महंगे होंगे टाटा मोटर्स के कमर्शियल वाहन, दूसरी बार बढ़े दाम

    रिकॉर्ड संख्या में करोड़पति छोड़ रहे अपना देश, UAE और सिंगापुर बने सबसे पसंदीदा ठिकाने

    रिकॉर्ड संख्या में करोड़पति छोड़ रहे अपना देश, UAE और सिंगापुर बने सबसे पसंदीदा ठिकाने