जबलपुर: पेंटालून शोरूम में तिलक-कलावा पर रोक का आरोप, हिंदू संगठनों का प्रदर्शन, संचालक को लगाया तिलक और बांधा कलावा

जबलपुर:  शहर के एक पेंटालून शोरूम में तिलक लगाने और कलावा पहनने पर कथित रोक लगाए जाने का मामला सामने आने के बाद विवाद खड़ा हो गया। इस घटना को लेकर विश्व हिंदू महासंघ सहित अन्य हिंदू संगठनों ने विरोध जताते हुए शोरूम के बाहर प्रदर्शन किया।

संगठन के कार्यकर्ताओं का आरोप है कि शोरूम में कर्मचारियों को तिलक लगाने और कलावा पहनने से रोका जा रहा था, जिसे धार्मिक भावनाओं के खिलाफ बताया गया। जैसे ही यह जानकारी संगठन तक पहुंची, बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौके पर पहुंच गए और विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया।

प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने शोरूम संचालक को तिलक लगाया और कलावा भी बांधा। साथ ही उन्हें धार्मिक परंपराओं का सम्मान करने की समझाइश दी गई। घटना के बाद क्षेत्र में कुछ समय के लिए तनावपूर्ण स्थिति बनी रही, हालांकि मौके पर मौजूद लोगों की समझाइश के बाद मामला शांत हो गया। प्रशासनिक स्तर पर मामले की जानकारी मिलने के बाद स्थिति पर नजर रखी जा रही है।

ये भी पढ़े – जबलपुर: सड़क दुर्घटनाएं रोकने हेलमेट जागरूकता अभियान तेज, 3300 से अधिक चालान, ड्राइविंग लाइसेंस निलंबन की कार्रवाई भी शुरू

  • jabalpur-pantaloons-tilak-kalawa-controversy-protest-2026
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    खाद संकट के बीच इछावर पहुंचे शिवराज, अफसरों को दी चेतावनी; कांग्रेस ने रोका काफिला

    सीहोर/इछावर। केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इछावर…

    आगे पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    प्रमोटी आईपीएस की कार्रवाई से प्रदेश पुलिस की छवि पर सवाल

    प्रमोटी आईपीएस की कार्रवाई से प्रदेश पुलिस की छवि पर सवाल

    टेलीग्राम बैन पर दिल्ली हाईकोर्ट सख्त, पूछा- पूरा प्लेटफॉर्म बंद करने की जरूरत क्यों?

    टेलीग्राम बैन पर दिल्ली हाईकोर्ट सख्त, पूछा- पूरा प्लेटफॉर्म बंद करने की जरूरत क्यों?

    1 जुलाई से महंगे होंगे टाटा मोटर्स के कमर्शियल वाहन, दूसरी बार बढ़े दाम

    1 जुलाई से महंगे होंगे टाटा मोटर्स के कमर्शियल वाहन, दूसरी बार बढ़े दाम

    रिकॉर्ड संख्या में करोड़पति छोड़ रहे अपना देश, UAE और सिंगापुर बने सबसे पसंदीदा ठिकाने

    रिकॉर्ड संख्या में करोड़पति छोड़ रहे अपना देश, UAE और सिंगापुर बने सबसे पसंदीदा ठिकाने

    ट्रांसयूनियन रिपोर्ट: दुनिया के मुकाबले भारत में दोगुना डिजिटल धोखाधड़ी का जोखिम

    ट्रांसयूनियन रिपोर्ट: दुनिया के मुकाबले भारत में दोगुना डिजिटल धोखाधड़ी का जोखिम