नर्मदापुरम जनसुनवाई में संवेदनशील पहल: 8 वर्षीय कृष्णा धुर्वे को मिला आवासीय विद्यालय में प्रवेश, मिला नया भविष्य

नर्मदापुरम: जनसुनवाई के दौरान जिला प्रशासन की संवेदनशीलता का एक सराहनीय उदाहरण सामने आया, जब एक वृद्ध महिला जियावंती अपने 8 वर्षीय पोते कृष्णा धुर्वे के भविष्य को लेकर कलेक्टर सोमेश मिश्रा के समक्ष पहुंचीं। पढ़ने-लिखने में असमर्थ जियावंती ने बिना किसी लिखित आवेदन के ही अपने पोते की शिक्षा और रहने की व्यवस्था के लिए मौखिक निवेदन किया। उन्होंने बताया कि बच्चे के पिता का निधन हो चुका है और वह स्वयं उसकी देखभाल कर रही हैं।

मामले की गंभीरता को समझते हुए कलेक्टर सोमेश मिश्रा ने तत्काल सहायक आयुक्त जनजातीय कार्य विभाग विवेक नागवंशी को निर्देश दिए कि बच्चे की शिक्षा और आवास की व्यवस्था उसी दिन सुनिश्चित की जाए। निर्देशों का पालन करते हुए कृष्णा धुर्वे का प्रवेश जनसुनवाई के दौरान ही नर्मदापुरम स्थित आश्रम शाला में करा दिया गया। यहां उसे शिक्षा के साथ-साथ आवास और भोजन की सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएगी।

इसके साथ ही कलेक्टर ने बच्चे को स्कूल ड्रेस और स्कूल बैग भी प्रदान किया, जिससे उसकी पढ़ाई की शुरुआत आसान हो सके। इस दौरान क्षेत्र संयोजक हर्षित कौरव और आश्रम की अधीक्षिका भी मौजूद रहीं। यह पहल प्रशासन की तत्परता और मानवीय दृष्टिकोण का उदाहरण है, जो जरूरतमंद बच्चों के जीवन में सकारात्मक बदलाव ला रही है।

ये भी पढ़े – नर्मदापुरम में उपार्जन केंद्रों की सघन जांच, एसडीएम सोहागपुर ने वेयरहाउसों का किया निरीक्षण

  • narmadapuram-jan-sunwai-krishna-dhurve-residential-school-admission-
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    ऐचवाड़ा राधाकृष्ण मंदिर ट्रस्ट में विवाद गहराया, पुजारी परिवार को गांव से निकालने और आभूषण नहीं सौंपने के आरोप

    शिवपुरी/ कुलदीप शर्मा: शिवपुरी के पोहरी क्षेत्र के ऐचवाड़ा…

    जमीनी विवाद में घर में घुसकर जानलेवा हमला और लूट का आरोप, SP से कार्रवाई की गुहार

    शिवपुरी/ कुलदीप शर्मा: शिवपुरी के बामौरकलां थाना क्षेत्र के…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना