
मुजफ्फरनगर/संजीव कुमार की रिपोर्ट: नई मंडी थाना पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई, जिसमें मोबाइल लूट की वारदातों में शामिल दो बदमाश गोली लगने से घायल हो गए। पुलिस ने दोनों को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया।
मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस टीम क्षेत्र में चेकिंग अभियान चला रही थी, तभी संदिग्ध बाइक सवार बदमाशों को रोकने का प्रयास किया गया। घेराबंदी के दौरान बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी, जिसके जवाब में पुलिस ने आत्मरक्षार्थ कार्रवाई की।
पुलिस की जवाबी फायरिंग में दोनों बदमाशों के पैरों में गोली लगी, जिससे वे घायल हो गए। इसके बाद पुलिस ने उन्हें काबू में लेकर अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने बदमाशों के कब्जे से लूटे गए मोबाइल फोन, अवैध तमंचे और एक मोटरसाइकिल बरामद की है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि दोनों आरोपी मोबाइल लूट की कई वारदातों में शामिल रहे हैं।
रुपाली रॉय चौधरी ने बताया कि पकड़े गए बदमाशों से पूछताछ की जा रही है और उनके आपराधिक नेटवर्क की जानकारी जुटाई जा रही है। मामले में आगे की जांच जारी है।
ये भी पढ़े – मुजफ्फरनगर में पुलिस-तस्कर मुठभेड़, ढाई कुंतल गांजा बरामद, दो बदमाश घायल
- muzaffarnagar-police-encounter-mobile-snatchers-arrest









