गाजियाबाद में पिता की हत्या का खुलासा: बेटा बिलाल और महिला साथी खुशबू गिरफ्तार, संपत्ति विवाद में रची गई साजिश

गाजियाबाद/अकरम सैफी की रिपोर्ट: लोनी थाना क्षेत्र में पिता की हत्या के सनसनीखेज मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। मामले में मृतक अजुमद्दीन उर्फ मुन्ना के बेटे बिलाल और उसकी महिला साथी खुशबू को गिरफ्तार किया गया है।

यह घटना 11 अप्रैल 2026 की बताई जा रही है, जब टोली मोहल्ले में अजुमद्दीन उर्फ मुन्ना की हत्या कर दी गई थी। मृतक की पत्नी नसरीन ने इस मामले में थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी, जिसके बाद पुलिस ने जांच शुरू की।

पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी बिलाल को उसके माता-पिता ने संपत्ति से बेदखल कर दिया था, जिससे वह नाराज था। इसी रंजिश में उसने अपनी महिला साथी खुशबू और एक अन्य साथी निसार अंसारी के साथ मिलकर हत्या की साजिश रची।

आरोप है कि हत्या के बाद शव को बेसमेंट में छोड़कर आरोपियों ने बाहर से ताला लगाकर फरार हो गए और बाद में मुंबई भाग गए। पुलिस ने तकनीकी और सर्विलांस की मदद से आरोपियों को ट्रेस कर गिरफ्तार कर लिया।

सिद्धार्थ गौतम ने बताया कि पुलिस की सूझबूझ और त्वरित कार्रवाई से इस हत्याकांड का खुलासा हुआ है और सभी आरोपियों को पकड़ लिया गया है। मामले की आगे की जांच जारी है।

ये भी पढ़े – शामली में 9 मई को राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारियां तेज, प्रचार रैली को जनपद न्यायाधीश ने दिखाई हरी झंडी

  • /ghaziabad-looni-father-murder-son-arrest
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    टेलीग्राम बैन पर दिल्ली हाईकोर्ट सख्त, पूछा- पूरा प्लेटफॉर्म बंद करने की जरूरत क्यों?

    टेलीग्राम बैन पर दिल्ली हाईकोर्ट सख्त, पूछा- पूरा प्लेटफॉर्म बंद करने की जरूरत क्यों?

    1 जुलाई से महंगे होंगे टाटा मोटर्स के कमर्शियल वाहन, दूसरी बार बढ़े दाम

    1 जुलाई से महंगे होंगे टाटा मोटर्स के कमर्शियल वाहन, दूसरी बार बढ़े दाम

    रिकॉर्ड संख्या में करोड़पति छोड़ रहे अपना देश, UAE और सिंगापुर बने सबसे पसंदीदा ठिकाने

    रिकॉर्ड संख्या में करोड़पति छोड़ रहे अपना देश, UAE और सिंगापुर बने सबसे पसंदीदा ठिकाने

    ट्रांसयूनियन रिपोर्ट: दुनिया के मुकाबले भारत में दोगुना डिजिटल धोखाधड़ी का जोखिम

    ट्रांसयूनियन रिपोर्ट: दुनिया के मुकाबले भारत में दोगुना डिजिटल धोखाधड़ी का जोखिम

    डीआर कांगो से ड्रॉ के बाद पुर्तगाल पर उठे सवाल, क्या रोनाल्डो पर जरूरत से ज्यादा निर्भर है टीम?

    डीआर कांगो से ड्रॉ के बाद पुर्तगाल पर उठे सवाल, क्या रोनाल्डो पर जरूरत से ज्यादा निर्भर है टीम?