
बिजनौर: नजीबाबाद क्षेत्र में भीषण गर्मी के बीच गैस सिलेंडर की किल्लत को लेकर उपभोक्ताओं की भारी भीड़ देखने को मिली। इंडियन गैस एजेंसी के बाहर सुबह से ही लंबी कतारें लग गईं, जिससे लोगों को तपती धूप में काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
स्थिति को देखते हुए स्थानीय स्तर पर बीजेपी नेता लवी अग्रवाल मौके पर पहुंचे और एजेंसी संचालक रोहित से गैस आपूर्ति व्यवस्था को सुचारू करने को लेकर बातचीत की।
इस दौरान लवी अग्रवाल ने उपभोक्ताओं को समझाते हुए कहा कि गैस की समस्या जल्द ही दूर कर दी जाएगी और सभी लोगों को सिलेंडर उपलब्ध कराने की जिम्मेदारी ली जाएगी। उन्होंने अपील की कि लोग धैर्य बनाए रखें और व्यवस्था में सहयोग करें।
उन्होंने एजेंसी संचालक से मांग की कि उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए पानी और टेंट की व्यवस्था की जाए, ताकि गर्मी में किसी को परेशानी न हो।
भीड़ और गर्मी के बीच उपभोक्ताओं ने जल्द आपूर्ति सुनिश्चित करने की मांग की है। मामले में स्थिति सामान्य करने के प्रयास जारी हैं।
ये भी पढ़े – मुजफ्फरनगर में पुलिस मुठभेड़: मोबाइल लूट के दो बदमाश गोली लगने से घायल, गिरफ्तार
- bijnor-gas-cylinder-queue-shortage-heat










