मुजफ्फरनगर में पुलिस मुठभेड़: मोबाइल लूट के दो बदमाश गोली लगने से घायल, गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर/संजीव कुमार की रिपोर्ट: नई मंडी थाना पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई, जिसमें मोबाइल लूट की वारदातों में शामिल दो बदमाश गोली लगने से घायल हो गए। पुलिस ने दोनों को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया।

मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस टीम क्षेत्र में चेकिंग अभियान चला रही थी, तभी संदिग्ध बाइक सवार बदमाशों को रोकने का प्रयास किया गया। घेराबंदी के दौरान बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी, जिसके जवाब में पुलिस ने आत्मरक्षार्थ कार्रवाई की।

पुलिस की जवाबी फायरिंग में दोनों बदमाशों के पैरों में गोली लगी, जिससे वे घायल हो गए। इसके बाद पुलिस ने उन्हें काबू में लेकर अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने बदमाशों के कब्जे से लूटे गए मोबाइल फोन, अवैध तमंचे और एक मोटरसाइकिल बरामद की है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि दोनों आरोपी मोबाइल लूट की कई वारदातों में शामिल रहे हैं।

रुपाली रॉय चौधरी ने बताया कि पकड़े गए बदमाशों से पूछताछ की जा रही है और उनके आपराधिक नेटवर्क की जानकारी जुटाई जा रही है। मामले में आगे की जांच जारी है।

ये भी पढ़े – मुजफ्फरनगर में पुलिस-तस्कर मुठभेड़, ढाई कुंतल गांजा बरामद, दो बदमाश घायल

  • muzaffarnagar-police-encounter-mobile-snatchers-arrest
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    मेरठ की IPS अदिति सिंह ने देशभर में बनाई खास पहचान, टॉप 100 पुलिस अफसरों की सूची में नाम

    मेरठ की IPS अधिकारी अदिति सिंह ने अपनी कार्यशैली…

    आगे पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ‘कांग्रेस को शर्म आनी चाहिए’, वंदे मातरम विवाद पर सोनिया गांधी को अमित शाह की फटकार

    ‘कांग्रेस को शर्म आनी चाहिए’, वंदे मातरम विवाद पर सोनिया गांधी को अमित शाह की फटकार

    लाल किले के प्राचीर से पीएम नरेंद्र मोदी का बड़ा ऐलान, रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता को बताया राष्ट्रीय प्राथमिकता

    लाल किले के प्राचीर से पीएम नरेंद्र मोदी का बड़ा ऐलान, रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता को बताया राष्ट्रीय प्राथमिकता

    वंदे मातरम के अपमान का आरोप लगाकर सीएम मोहन यादव ने कांग्रेस पर साधा निशाना, राहुल-सोनिया से माफी की मांग

    वंदे मातरम के अपमान का आरोप लगाकर सीएम मोहन यादव ने कांग्रेस पर साधा निशाना, राहुल-सोनिया से माफी की मांग

    स्वतंत्रता दिवस पर जीतू पटवारी ने दी शुभकामनाएं, बोले- मध्यप्रदेश में भ्रष्टाचार के खिलाफ कांग्रेस तेज करेगी लड़ाई

    स्वतंत्रता दिवस पर जीतू पटवारी ने दी शुभकामनाएं, बोले- मध्यप्रदेश में भ्रष्टाचार के खिलाफ कांग्रेस तेज करेगी लड़ाई

    स्वतंत्रता दिवस पर सीएम मोहन यादव ने फहराया तिरंगा: मध्य प्रदेश में समान नागरिक संहिता कानून लागू करने की घोषणा, यूसीसी से लेकर केन-बेतवा लिंक परियोजना पर कही यह बात

    स्वतंत्रता दिवस पर सीएम मोहन यादव ने फहराया तिरंगा: मध्य प्रदेश में समान नागरिक संहिता कानून लागू करने की घोषणा, यूसीसी से लेकर केन-बेतवा लिंक परियोजना पर कही यह बात