धामी सरकार का बड़ा कदम: 7.56 लाख पेंशनर्स के खातों में वन क्लिक से ₹111 करोड़ से अधिक की राशि ट्रांसफर

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को सचिवालय में ‘वन क्लिक’ प्रणाली के माध्यम से राज्य पोषित विभिन्न पेंशन योजनाओं के अंतर्गत आने वाले 7,56,682 पेंशनर्स के खातों में अप्रैल माह की पेंशन राशि के रूप में ₹111 करोड़ 82 लाख 52 हजार का सीधा हस्तांतरण किया।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि राज्य सरकार अंत्योदय के संकल्प के साथ समाज के प्रत्येक जरूरतमंद व्यक्ति तक सहायता पहुंचाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने बताया कि इसी क्रम में प्रतिवर्ष 60 हजार से अधिक नए लाभार्थियों को समाज कल्याण पेंशन योजनाओं से जोड़ा जा रहा है, जिससे उन्हें सम्मानजनक जीवन जीने के लिए आर्थिक संबल प्राप्त हो सके।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार तकनीक आधारित पारदर्शी व्यवस्था को बढ़ावा दे रही है, जिससे यह सुनिश्चित किया जा सके कि योजनाओं का लाभ बिना किसी बाधा के सीधे पात्र लाभार्थियों तक पहुंचे। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री श्री खजान दास भी उपस्थित रहे।

ये भी पढ़े – बदरीनाथ धाम मास्टर प्लान की समीक्षा: सीएम धामी ने स्पिरिचुअल हिल टाउन विकास कार्यों को समयबद्ध पूरा करने के दिए निर्देश

  • uttarakhand-pension-transfer-756682-beneficiaries-2026
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    उत्तराखंड में मानसून की दस्तक से बढ़ी मुश्किलें, खराब मौसम के चलते केदारनाथ यात्रा अस्थायी रूप से स्थगित

    देहरादून: उत्तराखंड में मानसून की एंट्री के साथ ही…

    आगे पढ़ें
    सीएम धामी ने गुवाहाटी में मां कामाख्या के चरणों में टेका मत्था; असम में हिमंत सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में हुए शामिल यूआरएल: cm-pushkar-dhami

    गुवाहाटी/देहरादून: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार…

    आगे पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    रिटायर्ड आईएएस से निपटने के लिए एसीएस की पोस्टिंग?

    रिटायर्ड आईएएस से निपटने के लिए एसीएस की पोस्टिंग?

    प्रमोटी आईपीएस की कार्रवाई से प्रदेश पुलिस की छवि पर सवाल

    प्रमोटी आईपीएस की कार्रवाई से प्रदेश पुलिस की छवि पर सवाल

    टेलीग्राम बैन पर दिल्ली हाईकोर्ट सख्त, पूछा- पूरा प्लेटफॉर्म बंद करने की जरूरत क्यों?

    टेलीग्राम बैन पर दिल्ली हाईकोर्ट सख्त, पूछा- पूरा प्लेटफॉर्म बंद करने की जरूरत क्यों?

    1 जुलाई से महंगे होंगे टाटा मोटर्स के कमर्शियल वाहन, दूसरी बार बढ़े दाम

    1 जुलाई से महंगे होंगे टाटा मोटर्स के कमर्शियल वाहन, दूसरी बार बढ़े दाम

    रिकॉर्ड संख्या में करोड़पति छोड़ रहे अपना देश, UAE और सिंगापुर बने सबसे पसंदीदा ठिकाने

    रिकॉर्ड संख्या में करोड़पति छोड़ रहे अपना देश, UAE और सिंगापुर बने सबसे पसंदीदा ठिकाने