जबलपुर में सड़क सुरक्षा अभियान तेज, हेलमेट अनिवार्यता पर सख्ती और जागरूकता अभियान जारी

जबलपुर: सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने और यातायात नियमों के पालन को सुनिश्चित करने के लिए पुलिस विभाग द्वारा विशेष अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस परिवहन शोध संस्थान, पुलिस मुख्यालय भोपाल के निर्देशानुसार यह अभियान 26 अप्रैल  से 10 मई 2026 तक संचालित किया जा रहा है।

आंकड़ों के अनुसार लगभग 50 प्रतिशत सड़क दुर्घटनाओं में दोपहिया वाहन चालक शामिल होते हैं, जिनमें अधिकतर हेलमेट का उपयोग नहीं करते। इसी को गंभीरता से लेते हुए पुलिस विभाग ने सख्ती और जागरूकता दोनों स्तर पर कार्रवाई शुरू की है।

पुलिस अधीक्षक जबलपुर सम्पत उपाध्याय के निर्देश पर पीओएस मशीन के माध्यम से चालानी कार्रवाई की जा रही है तथा बिना हेलमेट वाहन चालकों के ड्राइविंग लाइसेंस निलंबन हेतु प्रकरण परिवहन विभाग को भेजे जा रहे हैं। साथ ही शैक्षणिक संस्थानों और सार्वजनिक स्थानों पर हेलमेट जागरूकता अभियान भी चलाया जा रहा है।

ये भी पढ़े – जबलपुर में केबल ऑपरेटर–विद्युत मंडल विवाद: विधायक अभिलाष पांडे ने दिया संतुलित समाधान का आश्वासन

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातायात अंजना तिवारी के निर्देशन में शहर के विभिन्न चौराहों और संस्थानों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। ऑटोमोबाइल शोरूम में वाहन विक्रेताओं को निर्देश दिए गए कि प्रत्येक दोपहिया वाहन के साथ हेलमेट अनिवार्य रूप से दिया जाए और ग्राहकों को इसके उपयोग के लिए प्रेरित किया जाए।

शहर के प्रमुख चौराहों जैसे महाराजपुर बाईपास, व्हीकल मोड़, मालगोदाम चौक, तीन पत्ती चौक, छोटी लाइन फाटक, आधारताल तिराहा, दर्शन तिराहा और बंदरिया तिराहा पर हेलमेट पहनने वाले वाहन चालकों को प्रोत्साहन स्वरूप उपहार दिए गए, जबकि बिना हेलमेट चालकों को समझाइश दी गई।

अभियान के दौरान अब तक 3300 से अधिक चालान किए जा चुके हैं तथा 175 से अधिक ड्राइविंग लाइसेंस निलंबन के लिए प्रकरण भेजे गए हैं। यातायात पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि सफर चाहे कितना भी छोटा हो, हेलमेट और सीट बेल्ट का उपयोग अवश्य करें तथा यातायात नियमों का पालन कर सुरक्षित रहें।

ये भी पढ़े – जबलपुर बर्गी डैम हादसा: जिला कोर्ट के आदेश पर क्रूज़ पायलट सहित अन्य पर FIR के निर्देश, 13 लोगों की मौत

  • jabalpur-helmet-awareness-campaign-traffic-police-action-2026
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    सागर पुलिस की ‘सृजन संवाद’ पहल, विद्यार्थियों को कानून और साइबर सुरक्षा की दी जानकारी

    सागर/ मनीष कुमार चौबे: विद्यार्थियों को कानून, महिला सुरक्षा,…

    आगे पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    छिंदवाड़ा पहुंचे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, जन विश्वास अभियान का करेंगे शुभारंभ

    छिंदवाड़ा पहुंचे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, जन विश्वास अभियान का करेंगे शुभारंभ

    एमपी में आज से जनविश्वास अभियान शुरू, हर शुक्रवार फील्ड में उतरेंगे अफसर

    एमपी में आज से जनविश्वास अभियान शुरू, हर शुक्रवार फील्ड में उतरेंगे अफसर

    झारखंड: प्रतियोगी परीक्षाओं में गड़बड़ी को लेकर बाबूलाल मरांडी का सरकार पर हमला, सीबीआई जांच की मांग के साथ सड़क से सदन तक आंदोलन का ऐलान

    झारखंड: प्रतियोगी परीक्षाओं में गड़बड़ी को लेकर बाबूलाल मरांडी का सरकार पर हमला, सीबीआई जांच की मांग के साथ सड़क से सदन तक आंदोलन का ऐलान

    मध्य प्रदेश पर बढ़ता कर्ज: शिवराज सरकार की योजनाओं की विरासत या मोहन यादव सरकार की आर्थिक चुनौती?

    मध्य प्रदेश पर बढ़ता कर्ज: शिवराज सरकार की योजनाओं की विरासत या मोहन यादव सरकार की आर्थिक चुनौती?

    Plastic Notes in India: क्या प्लास्टिक नोट आने से फिर होगी नोटबंदी? जानिए RBI का पूरा प्लान, फायदे, नुकसान और आपके लिए क्या बदलेगा

    Plastic Notes in India: क्या प्लास्टिक नोट आने से फिर होगी नोटबंदी? जानिए RBI का पूरा प्लान, फायदे, नुकसान और आपके लिए क्या बदलेगा