जबलपुर: पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 42 हज़ार की अवैध शराब जब्त, आरोपी फरार

जबलपुर/ सिकंदर विराट:   पुलिस अधीक्षक जबलपुर सम्पत उपाध्याय द्वारा जिले मे पदस्थ समस्त राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को अवैध मादक पदार्थ/शराब के कारोबार में लिप्त लोगों को चिन्हित करते हुये उनके विरूद्ध कार्यवाही के लिए आदेशित किया गया है।

124 पाव अंग्रेजी तथा 134 पाव देशी शराब जब्त

आदेश के परिपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अपराध जितेन्द्र सिंह तथा नगर पुलिस अधीक्षक गोहलपुर श्री मधुर पटेरिया के मार्ग दर्शन में थाना घमापुर की टीम द्वारा अवैध रूप से बेचने के लिए रखी 16 बॉटल एवं 124 पाव अंग्रेजी तथा 134 पाव देशी शराब जप्त की गयी है। 

अवैध रूप से शराब रखे हुये बेचने की फिराक

थाना प्रभारी घमापुर उप निरीक्षक दिनेश गौतम ने बताया कि दिनॉक 6-5-26 को विश्वसनीय मुखबिर से सूचना मिली कि गणेश चौक मरघटाई रोड पर रहने वाला राकेश वंशकार अपने घर के पीछे अवैध रूप से अधिक मात्रा मे शराब रखे हुये बेचने की फिराक मे खडा है।

फरार आरोपी की तलाश जारी

सूचना पर तत्काल राकेश वंशकार के घर के पीछे दबिश दी गई , राकेश वंशकार अपने घर के पीछे खड़ा दिखा जो पुलिस को आता देख झाडियों एवं पथरीले इलाके का फायदा उठाकर भागने मे सफल हो गया, मौके पर चैक करने पर अंग्रेजी शराब मैकडावल की 8 बॉटल,  ओसी की 6 बॉटल, बीपी की 2 बॉटल एवं 8 पीएम के 49 पाव, बीपी के 40 पाव, एमडी के 35 पाव तथा 134 पाव देशी शराब कुल कीमत 42 हजार रूपये की रखी मिली, जिसे जप्त करते हुये आरोपी के विरूद्ध धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही करते हुये फरार आरोपी की तलाश जारी है।

सराहनीय भूमिका

अवैध शराब जप्त करने मे थाना प्रभारी घमापुर उप निरीक्षक दिनेश गौतम के नेतृत्व में उप निरीक्षक अनुराधा परस्ते, सुनील तंतुवाय, सहायक उप निरीक्षक घासीराम उइके, संतोष यादव, प्रधान आरक्षक राजेन्द्र बेन, हरिशंकर , राकेश पाण्डे, आरक्षक आकाश, विजय, सेतुप्री की सराहनीय भूमिका रही।

  • jabalpur-illegal-liquor-worth-42-thousand-seized-accused-absconding
Manisha Gupta

Manisha Gupta

Related Posts

सागर पुलिस की ‘सृजन संवाद’ पहल, विद्यार्थियों को कानून और साइबर सुरक्षा की दी जानकारी

सागर/ मनीष कुमार चौबे: विद्यार्थियों को कानून, महिला सुरक्षा,…

आगे पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

छिंदवाड़ा पहुंचे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, जन विश्वास अभियान का करेंगे शुभारंभ

छिंदवाड़ा पहुंचे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, जन विश्वास अभियान का करेंगे शुभारंभ

एमपी में आज से जनविश्वास अभियान शुरू, हर शुक्रवार फील्ड में उतरेंगे अफसर

एमपी में आज से जनविश्वास अभियान शुरू, हर शुक्रवार फील्ड में उतरेंगे अफसर

झारखंड: प्रतियोगी परीक्षाओं में गड़बड़ी को लेकर बाबूलाल मरांडी का सरकार पर हमला, सीबीआई जांच की मांग के साथ सड़क से सदन तक आंदोलन का ऐलान

झारखंड: प्रतियोगी परीक्षाओं में गड़बड़ी को लेकर बाबूलाल मरांडी का सरकार पर हमला, सीबीआई जांच की मांग के साथ सड़क से सदन तक आंदोलन का ऐलान

मध्य प्रदेश पर बढ़ता कर्ज: शिवराज सरकार की योजनाओं की विरासत या मोहन यादव सरकार की आर्थिक चुनौती?

मध्य प्रदेश पर बढ़ता कर्ज: शिवराज सरकार की योजनाओं की विरासत या मोहन यादव सरकार की आर्थिक चुनौती?

Plastic Notes in India: क्या प्लास्टिक नोट आने से फिर होगी नोटबंदी? जानिए RBI का पूरा प्लान, फायदे, नुकसान और आपके लिए क्या बदलेगा

Plastic Notes in India: क्या प्लास्टिक नोट आने से फिर होगी नोटबंदी? जानिए RBI का पूरा प्लान, फायदे, नुकसान और आपके लिए क्या बदलेगा