लखनऊ में शराब पार्टी बनी मौत की साजिश, दोस्त ने कनपटी पर मारी गोली; 24 घंटे में खुलासा

लखनऊ सुशांत गोल्फ सिटी थाना क्षेत्र में युवक की हत्या का पुलिस ने 24 घंटे के भीतर सनसनीखेज खुलासा कर दिया। पुलिस ने हत्या के आरोप में दो शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार करते हुए वारदात में इस्तेमाल तमंचा, खोखा कारतूस और मृतक के मोबाइल फोन बरामद किए हैं।

पुलिस के मुताबिक मृतक सचिन यादव की लाश 5 मई को अवध विहार योजना सेक्टर-8 स्थित खाली मैदान में मिली थी। मामले में मृतक के भाई जितेंद्र कुमार यादव की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया था। घटना के खुलासे के लिए थाना सुशांत गोल्फ सिटी पुलिस और सर्विलांस टीम को लगाया गया।

जांच के दौरान पुलिस को जानकारी मिली कि घटना से पहले सचिन यादव को कमल सिंह यादव उर्फ टिंकू और संतोष कुमार यादव के साथ शराब और मुर्गा पार्टी करते देखा गया था। इसके बाद पुलिस ने तकनीकी और मैनुअल साक्ष्यों के आधार पर दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जहां हत्या की पूरी साजिश का खुलासा हुआ।

पूछताछ में आरोपी कमल सिंह यादव ने बताया कि उसका रिश्तेदार संतोष कुमार यादव भट्ठा चौराहे पर गुमटी चलाता था। सचिन यादव उस दुकान से सामान लेकर पैसे नहीं देता था और विरोध करने पर धमकाता था। आरोप है कि वह ग्राहकों को भी दुकान पर न जाने के लिए भड़काता था, जिससे संतोष को अपनी गुमटी बंद करनी पड़ी। इसी रंजिश में दोनों ने सचिन की हत्या की योजना बनाई।

आरोपियों ने 3 मई को सचिन को शराब पार्टी के बहाने बुलाया। पहले उसे जमकर शराब पिलाई गई और फिर सेक्टर-8 अवध विहार योजना के खाली मैदान में ले जाकर संतोष ने सचिन को पकड़ा, जबकि कमल ने तमंचे से उसकी कनपटी पर गोली मार दी। हत्या के बाद दोनों आरोपी सचिन के मोबाइल फोन लेकर फरार हो गए और तमंचे को सूखी पत्तियों के नीचे छिपा दिया।

पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर .315 बोर का अवैध तमंचा, एक खोखा कारतूस और मृतक के दो मोबाइल फोन बरामद कर लिए हैं। मामले में आर्म्स एक्ट की धाराएं भी बढ़ाई गई हैं। गिरफ्तार आरोपी कमल सिंह यादव स्कूल बस चालक है, जबकि संतोष कुमार यादव गुमटी चलाता था। पुलिस दोनों को न्यायालय में पेश कर आगे की कार्रवाई कर रही है।

ये भी पढ़े – 400 करोड़ के कफ सिरप सिंडिकेट में STF की बड़ी कार्रवाई, छह आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल

  • lucknow-sushant-golf-city-sachin-yadav-murder-case-solved-in-24-hours-two-arrested-after-liquor-party-murder-plot
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    रिटायर्ड आईएएस से निपटने के लिए एसीएस की पोस्टिंग?

    रिटायर्ड आईएएस से निपटने के लिए एसीएस की पोस्टिंग?

    प्रमोटी आईपीएस की कार्रवाई से प्रदेश पुलिस की छवि पर सवाल

    प्रमोटी आईपीएस की कार्रवाई से प्रदेश पुलिस की छवि पर सवाल

    टेलीग्राम बैन पर दिल्ली हाईकोर्ट सख्त, पूछा- पूरा प्लेटफॉर्म बंद करने की जरूरत क्यों?

    टेलीग्राम बैन पर दिल्ली हाईकोर्ट सख्त, पूछा- पूरा प्लेटफॉर्म बंद करने की जरूरत क्यों?

    1 जुलाई से महंगे होंगे टाटा मोटर्स के कमर्शियल वाहन, दूसरी बार बढ़े दाम

    1 जुलाई से महंगे होंगे टाटा मोटर्स के कमर्शियल वाहन, दूसरी बार बढ़े दाम

    रिकॉर्ड संख्या में करोड़पति छोड़ रहे अपना देश, UAE और सिंगापुर बने सबसे पसंदीदा ठिकाने

    रिकॉर्ड संख्या में करोड़पति छोड़ रहे अपना देश, UAE और सिंगापुर बने सबसे पसंदीदा ठिकाने