जमानत पर बाहर आते ही फिर शुरू की चोरी: मोतीनगर पुलिस ने पकड़ा 5.30 लाख का ई-ऑटो और शातिर चोर

सागर: जिले में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत मोतीनगर थाना पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने महज 48 घंटे के भीतर चोरी गया ₹5 लाख 30 हजार कीमत का ई-ऑटो बरामद कर एक शातिर आरोपी को गिरफ्तार किया है।

ये भी पढ़े – खाद्य मंत्री गोविंद सिंह राजपूत का कांग्रेस पर हमला, कहा- “किसानों के नाम पर राजनीति करना कांग्रेस की फितरत”

चोरी की घटना 5 मई  की है, जब सूबेदार वार्ड निवासी राहुल रजक का ई-ऑटो भाग्योदय अस्पताल के पास से चोरी हो गया था। वाहन चालक सवारी छोड़ने के बाद खुले पैसे लेने गया था, इसी दौरान अज्ञात चोर वाहन लेकर फरार हो गया। फरियादी की शिकायत पर पुलिस ने बीएनएस की धारा 303(2) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

थाना प्रभारी जसवंत सिंह राजपूत के नेतृत्व में पुलिस टीम ने सीसीटीवी फुटेज और मुखबिर तंत्र की मदद से आरोपी अन्नू उर्फ अनिल अहिरवार (32) को हिरासत में लिया। पूछताछ में आरोपी ने चोरी की वारदात स्वीकार की, जिसके बाद उसकी निशानदेही पर ई-ऑटो बरामद कर लिया गया।

पुलिस जांच में यह भी सामने आया कि आरोपी पहले से गंभीर अपराधी है और वर्ष 2023 में हत्या के मामले में 14 साल की सजा काट चुका है। वर्तमान में वह जमानत पर बाहर था और जेल से आने के बाद दोबारा अपराध की गतिविधियों में शामिल हो गया था।

ये भी पढ़े – सागर: खुरई पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 300 पाव अवैध शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार

  • sagar-motinagar-police-e-auto-recovery-arrest-case
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    गणेश पंडाल में सो रहे लोगों पर करंट का कहर: 4 की मौत, 3 लोग घायल

    मध्य प्रदेश के मंडला जिले में गणेश विसर्जन के…

    पीएचसी सालोन-बी में सीएमएचओ का औचक निरीक्षण, लापरवाही पर सुपरवाइजर और डीईओ को नोटिस

    दतिया/ राजकुमार शर्मा: दतिया के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सालोन-बी…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना