5000 रुपये की रिश्वत पड़ी महंगी: फोन-पे के जरिए पैसे लेने वाले प्राचार्य विश्वनाथ प्रसाद शुक्ला निलंबित

सतना: जिले के प्रतिष्ठित शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय एम.एल.बी. (MLB) के प्राचार्य विश्वनाथ प्रसाद शुक्ला को गंभीर आरोपों के चलते तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। रीवा कमिश्नर द्वारा यह कार्रवाई जिला कलेक्टर सतना के प्रस्ताव पर की गई है। प्राचार्य पर भ्रष्टाचार, अधीनस्थ कर्मचारियों के उत्पीड़न और जांच में सहयोग न करने जैसे गंभीर आरोप सिद्ध हुए हैं।

जांच में यह तथ्य सामने आया कि प्राचार्य शुक्ला ने सेवानिवृत्त शिक्षकों के देयकों और स्वत्वों का भुगतान जानबूझकर रोक कर रखा था। इसके अलावा, उन पर अधीनस्थ शिक्षकों को मानसिक रूप से प्रताड़ित करने की शिकायतें भी सही पाई गईं। सबसे चौंकाने वाला खुलासा अतिथि शिक्षक शैलेन्द्र तिवारी के मामले में हुआ, जिनसे प्राचार्य ने ‘फोन पे’ (PhonePe) के माध्यम से 5,000 रुपये की रिश्वत ली थी।

प्रशासनिक जांच के दौरान प्राचार्य द्वारा अधिकारियों के साथ सहयोग नहीं किया गया, जिसे अनुशासनहीनता माना गया। निलंबन आदेश के अनुसार, अब उनका मुख्यालय जिला शिक्षा अधिकारी (DEO) कार्यालय सतना नियत किया गया है। इस बड़ी कार्रवाई से शिक्षा विभाग में हड़कंप मच गया है।

ये भी पढ़े – बेशकीमती सरकारी भूमि पर अवैध निर्माण: सतना के उचेहरा में सरकारी संपत्ति की बंदरबांट, जांच की मांग

  • satna-mlb-school-principal-vishwanath-prasad-shukla-suspended-bribery-charges-brahmandwani
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    सागर पुलिस की ‘सृजन संवाद’ पहल, विद्यार्थियों को कानून और साइबर सुरक्षा की दी जानकारी

    सागर/ मनीष कुमार चौबे: विद्यार्थियों को कानून, महिला सुरक्षा,…

    आगे पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    छिंदवाड़ा पहुंचे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, जन विश्वास अभियान का करेंगे शुभारंभ

    छिंदवाड़ा पहुंचे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, जन विश्वास अभियान का करेंगे शुभारंभ

    एमपी में आज से जनविश्वास अभियान शुरू, हर शुक्रवार फील्ड में उतरेंगे अफसर

    एमपी में आज से जनविश्वास अभियान शुरू, हर शुक्रवार फील्ड में उतरेंगे अफसर

    झारखंड: प्रतियोगी परीक्षाओं में गड़बड़ी को लेकर बाबूलाल मरांडी का सरकार पर हमला, सीबीआई जांच की मांग के साथ सड़क से सदन तक आंदोलन का ऐलान

    झारखंड: प्रतियोगी परीक्षाओं में गड़बड़ी को लेकर बाबूलाल मरांडी का सरकार पर हमला, सीबीआई जांच की मांग के साथ सड़क से सदन तक आंदोलन का ऐलान

    मध्य प्रदेश पर बढ़ता कर्ज: शिवराज सरकार की योजनाओं की विरासत या मोहन यादव सरकार की आर्थिक चुनौती?

    मध्य प्रदेश पर बढ़ता कर्ज: शिवराज सरकार की योजनाओं की विरासत या मोहन यादव सरकार की आर्थिक चुनौती?

    Plastic Notes in India: क्या प्लास्टिक नोट आने से फिर होगी नोटबंदी? जानिए RBI का पूरा प्लान, फायदे, नुकसान और आपके लिए क्या बदलेगा

    Plastic Notes in India: क्या प्लास्टिक नोट आने से फिर होगी नोटबंदी? जानिए RBI का पूरा प्लान, फायदे, नुकसान और आपके लिए क्या बदलेगा