सोनभद्र: नशा तस्करों पर पुलिस का कड़ा प्रहार, हेरोइन तस्करी से अर्जित 27 लाख की संपत्ति फ्रीज

सोनभद्र/अशोक चौबे की रिपोर्ट: उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले में नशा तस्करों और मादक पदार्थों के अवैध कारोबारियों के खिलाफ पुलिस ने निर्णायक अभियान छेड़ रखा है। इसी कड़ी में पुलिस ने हेरोइन तस्करी के आरोपी की करीब 27 लाख रुपये की अवैध संपत्ति को फ्रीज करने की बड़ी कार्रवाई की है। जिले में अपराधियों के आर्थिक नेटवर्क को ध्वस्त करने की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में थाना अनपरा पुलिस ने यह कार्रवाई सुनिश्चित की है। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, अनपरा थाने में दर्ज एनडीपीएस (NDPS) एक्ट के एक मामले में अभियुक्त मनोज कुमार को पूर्व में 10 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था। विवेचना के दौरान यह तथ्य सामने आया कि आरोपी और उसके परिजनों ने नशीले पदार्थों की तस्करी के जरिए अवैध रूप से चल-अचल संपत्तियां खड़ी की थीं। इसके बाद पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट की धारा 68-F(1) के तहत संपत्ति फ्रीज करने की प्रक्रिया शुरू की।

नई दिल्ली स्थित सक्षम प्राधिकारी (SAFEMA) कोर्ट ने पुलिस की जांच और साक्ष्यों को सही मानते हुए संपत्ति फ्रीज करने के आदेश पर अपनी मुहर लगा दी है। फ्रीज की गई संपत्तियों में अनपरा स्थित इंडियन बैंक के खाते में जमा 1.15 लाख रुपये से अधिक की नकदी और डिबुलगंज गांव में स्थित लगभग 25 लाख रुपये कीमत का मकान व भूमि शामिल है।

गौरतलब है कि सोनभद्र पुलिस इससे पहले कोडीन युक्त कफ सिरप की तस्करी करने वाले गिरोह की भी साढ़े चार करोड़ रुपये की संपत्ति कुर्क कर चुकी है। पुलिस का स्पष्ट संदेश है कि अपराध से अर्जित किसी भी संपत्ति को बख्शा नहीं जाएगा।

ये भी पढ़े – सोनभद्र में एसपी अभिषेक वर्मा का देर रात औचक निरीक्षण, थाना रामपुर बरकोनिया की व्यवस्थाएं परखी

  • sonbhadra-drug-smuggler-property-freeze-ndps-action-27lakh
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    कल्कि धाम का सफर होगा आसान, गंगा एक्सप्रेसवे से जुड़ेगा धाम, 39.5 किमी की फोरलेन सड़क पर तेज हुई कवायद

    संभल में गंगा एक्सप्रेसवे के खिरनी इंटरचेंज से श्री…

    UGC रोलबैक के विरोध में रीवा में अनोखा प्रदर्शन, पुतलों का किया अंतिम संस्कार; अस्थियां लेकर प्रयागराज रवाना

    रीवा में UGC रोलबैक के प्रस्ताव के विरोध में…

    You Missed

    Bank Strike: 3 दिन की बैंक हड़ताल टली, आज खुले रहेंगे बैंक; जानें क्यों बदला फैसला

    Bank Strike: 3 दिन की बैंक हड़ताल टली, आज खुले रहेंगे बैंक; जानें क्यों बदला फैसला

    उज्जैन में शाही मस्जिद के हिस्से को हटाने पर बवाल, पथराव के बाद पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले

    उज्जैन में शाही मस्जिद के हिस्से को हटाने पर बवाल, पथराव के बाद पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला