बंगाल में आज BJP विधायक दल की बैठक, नए मुख्यमंत्री के नाम पर सस्पेंस

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में भाजपा की ऐतिहासिक जीत के बाद अब सबकी नजर नए मुख्यमंत्री के नाम पर टिकी हुई है। भाजपा विधायक दल की अहम बैठक आज कोलकाता में आयोजित होने जा रही है, जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह शामिल होंगे। माना जा रहा है कि इसी बैठक में भाजपा विधायक दल के नेता का चुनाव किया जाएगा। 

मुख्यमंत्री पद की रेस में सबसे आगे

सूत्रों के मुताबिक, भाजपा नेता सुवेंदु आधिकारी, मुख्यमंत्री पद की रेस में सबसे आगे माने जा रहे हैं। इसके अलावा समिक भट्टाचार्य, सुकांत मजूमदार और स्वपन दासगुप्ता के नामों की भी चर्चा है। 

टीएमसी सरकार का 15 साल पुराना शासन खत्म

भाजपा ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 में बड़ी जीत दर्ज करते हुए राज्य में पहली बार सरकार बनाने का रास्ता साफ किया है। चुनाव में पार्टी ने 294 सीटों में से 200 से ज्यादा सीटें जीतकर ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली टीएमसी सरकार का 15 साल पुराना शासन खत्म कर दिया। 

शपथ ग्रहण समारोह कोलकाता के ब्रिगेड परेड ग्राउंड में आयोजित

जानकारी के अनुसार, नए मुख्यमंत्री का शपथ ग्रहण समारोह 9 मई को कोलकाता के ब्रिगेड परेड ग्राउंड में आयोजित किया जा सकता है। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत कई बड़े भाजपा नेताओं के शामिल होने की संभावना है। 

राज्य में सरकार गठन को लेकर राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। वहीं टीएमसी ने विधानसभा भंग करने के फैसले और चुनावी प्रक्रिया को लेकर सवाल उठाए हैं। 

  • bengal-bjp-legislature-party-meeting-new-chief-minister-name-suspense
Manisha Gupta

Manisha Gupta

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

इजरायल में हंतावायरस की दस्तक से हड़कंप, क्रूज शिप पर पहला मामला, वैश्विक स्तर पर बढ़ी चिंता

इजरायल में हंतावायरस की दस्तक से हड़कंप, क्रूज शिप पर पहला मामला, वैश्विक स्तर पर बढ़ी चिंता

पश्चिम बंगाल चुनाव नतीजों के बाद भारी हिंसा, हावड़ा में बमबाजी और शुभेंदु अधिकारी के पीए की हत्या

पश्चिम बंगाल चुनाव नतीजों के बाद भारी हिंसा, हावड़ा में बमबाजी और शुभेंदु अधिकारी के पीए की हत्या

“ऑपरेशन सिंदूर की गूंज बरकरार, भारतीय सेना का ऐलान- देश की संप्रभुता पर नजर उठाने वालों को मिलेगा मुंहतोड़ जवाब”

“ऑपरेशन सिंदूर की गूंज बरकरार, भारतीय सेना का ऐलान- देश की संप्रभुता पर नजर उठाने वालों को मिलेगा मुंहतोड़ जवाब”

पश्चिम बंगाल और असम में बीजेपी की बड़ी जीत के बाद सरकार गठन की प्रक्रिया तेज: गृहमंत्री अमित शाह को बंगाल में पर्यवेक्षक बनाकर मुख्यमंत्री चयन की जिम्मेदारी, जेपी नड्डा असम में देखेंगे संगठन की कमान

पश्चिम बंगाल और असम में बीजेपी की बड़ी जीत के बाद सरकार गठन की प्रक्रिया तेज: गृहमंत्री अमित शाह को बंगाल में पर्यवेक्षक बनाकर मुख्यमंत्री चयन की जिम्मेदारी, जेपी नड्डा असम में देखेंगे संगठन की कमान

ममता बनर्जी का चुनाव परिणामों पर बड़ा हमला: 100 से ज्यादा सीटें लूटी गईं, बीजेपी-चुनाव आयोग की मिलीभगत से लोकतंत्र प्रभावित, हम चुनाव नहीं हारे”

ममता बनर्जी का चुनाव परिणामों पर बड़ा हमला: 100 से ज्यादा सीटें लूटी गईं, बीजेपी-चुनाव आयोग की मिलीभगत से लोकतंत्र प्रभावित, हम चुनाव नहीं हारे”