2027 की जनगणना देश और प्रदेश के विकास की मजबूत नींव, सभी लोग करें सहयोग : ओमप्रकाश राजभर, विपक्ष पर भी साधा निशाना

लखनऊ/राशिद सिद्दीकी: मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने वर्ष 2027 की जनगणना को देश और प्रदेश के विकास के लिए बेहद महत्वपूर्ण बताते हुए लोगों से इसमें सक्रिय भागीदारी निभाने की अपील की। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में जनगणना प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और यह केवल सरकारी औपचारिकता नहीं, बल्कि विकास की मजबूत नींव है।

मंत्री राजभर ने कहा कि जनगणना के माध्यम से सरकार को शिक्षा, रोजगार, स्वास्थ्य और अन्य मूलभूत सुविधाओं से जुड़ी सटीक जानकारी प्राप्त होती है। इन्हीं आंकड़ों के आधार पर गांवों और शहरों के विकास की योजनाएं बनाई जाती हैं और सरकारी योजनाओं का लाभ जरूरतमंद लोगों तक पहुंचाने में मदद मिलती है।

उन्होंने प्रदेश के सभी ग्राम प्रधानों, ब्लॉक प्रमुखों, पंचायत विभाग के सदस्यों, सफाई कर्मचारियों, विधानसभा प्रतिनिधियों और सरकारी कर्मचारियों से जनगणना अभियान में पूरा सहयोग देने की अपील की। साथ ही जनगणना अधिकारियों से जागरूकता अभियान चलाकर अधिक से अधिक लोगों को इस प्रक्रिया से जोड़ने का आग्रह किया।

ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि “2027 की जनगणना अत्यंत महत्वपूर्ण है। प्रदेशवासियों और देशवासियों को इसमें बढ़-चढ़कर सहयोग करना चाहिए, क्योंकि सही जनगणना से ही विकास की गति तेज होगी।” इस दौरान उन्होंने पश्चिम बंगाल की स्थिति को लेकर विपक्षी दलों पर भी निशाना साधा। उन्होंने ममता बनर्जी और अखिलेश यादव की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए विपक्ष की आलोचना की।

ये भी भी पढ़े – लखनऊ पुलिस लाइन में भ्रष्टाचार के आरोपों से मचा हड़कंप, कांस्टेबल का वीडियो वायरल

  • lucknow-om-prakash-rajbhar-appeal-for-census-2027-targets-opposition
  • Brandwaani Desk

    Brandwaani Desk

    10+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    यूपीआई स्क्रीनशॉट का मायाजाल: गोरखपुर के कारोबारी से 24 करोड़ की ठगी, 21 लोगों पर FIR दर्ज।

    गोरखपुर: रियल एस्टेट कारोबारी और शेयर मार्केट ब्रोकर विश्वजीत…

    आगे पढ़ें
    कलयुगी पिता की करतूत: ग्रेटर नोएडा में संपत्ति के लिए इकलौते बेटे की हत्या, शव तालाब में फेंका

    ग्रेटर नोएडा: कासना थाना क्षेत्र स्थित सिरसा गांव में…

    आगे पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    इजरायल में हंतावायरस की दस्तक से हड़कंप, क्रूज शिप पर पहला मामला, वैश्विक स्तर पर बढ़ी चिंता

    इजरायल में हंतावायरस की दस्तक से हड़कंप, क्रूज शिप पर पहला मामला, वैश्विक स्तर पर बढ़ी चिंता

    पश्चिम बंगाल चुनाव नतीजों के बाद भारी हिंसा, हावड़ा में बमबाजी और शुभेंदु अधिकारी के पीए की हत्या

    पश्चिम बंगाल चुनाव नतीजों के बाद भारी हिंसा, हावड़ा में बमबाजी और शुभेंदु अधिकारी के पीए की हत्या

    “ऑपरेशन सिंदूर की गूंज बरकरार, भारतीय सेना का ऐलान- देश की संप्रभुता पर नजर उठाने वालों को मिलेगा मुंहतोड़ जवाब”

    “ऑपरेशन सिंदूर की गूंज बरकरार, भारतीय सेना का ऐलान- देश की संप्रभुता पर नजर उठाने वालों को मिलेगा मुंहतोड़ जवाब”

    पश्चिम बंगाल और असम में बीजेपी की बड़ी जीत के बाद सरकार गठन की प्रक्रिया तेज: गृहमंत्री अमित शाह को बंगाल में पर्यवेक्षक बनाकर मुख्यमंत्री चयन की जिम्मेदारी, जेपी नड्डा असम में देखेंगे संगठन की कमान

    पश्चिम बंगाल और असम में बीजेपी की बड़ी जीत के बाद सरकार गठन की प्रक्रिया तेज: गृहमंत्री अमित शाह को बंगाल में पर्यवेक्षक बनाकर मुख्यमंत्री चयन की जिम्मेदारी, जेपी नड्डा असम में देखेंगे संगठन की कमान

    ममता बनर्जी का चुनाव परिणामों पर बड़ा हमला: 100 से ज्यादा सीटें लूटी गईं, बीजेपी-चुनाव आयोग की मिलीभगत से लोकतंत्र प्रभावित, हम चुनाव नहीं हारे”

    ममता बनर्जी का चुनाव परिणामों पर बड़ा हमला: 100 से ज्यादा सीटें लूटी गईं, बीजेपी-चुनाव आयोग की मिलीभगत से लोकतंत्र प्रभावित, हम चुनाव नहीं हारे”