लापरवाही ने ली जान: फिरोजाबाद में बारात के दौरान जनरेटर से उतरा मौत का करंट, 15 साल के किशोर की मौत।

फिरोजाबाद: थाना रजावली क्षेत्र के गांव ढकई में शुक्रवार रात बारात के दौरान बड़ा हादसा हो गया। जनरेटर से उतरे करंट की चपेट में आने से 15 वर्षीय छात्र राजकुमार की मौत हो गई। हादसे में बग्घी की घोड़ी और एक अन्य व्यक्ति भी झुलस गए। जानकारी के मुताबिक राजकुमार कक्षा 8 का छात्र था और गांव में निकली बारात के साथ चल रहा था। इसी दौरान बारात में चल रहे जनरेटर में अचानक तेज करंट उतर आया, जिसकी चपेट में छात्र आ गया। करंट लगते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

परिजन और स्थानीय लोग आनन-फानन में राजकुमार को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। छात्र की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया और शादी की खुशियां मातम में बदल गईं। घटना में बग्घी की घोड़ी और एक अन्य व्यक्ति भी करंट लगने से झुलस गए, जिनका उपचार कराया जा रहा है।

मृतक के परिजनों ने बैंड मालिक के खिलाफ थाना रजावली में तहरीर देकर लापरवाही का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और हादसे के कारणों की पड़ताल की जा रही है।

ये भी पढ़े – फिरोजाबाद में प्रमुख सचिव की समीक्षा बैठक, दो माह में लंबित परियोजनाएं पूरी करने के सख्त निर्देश

  • firozabad-student-dies-after-electric-shock-from-generator-in-baraat
  • Brandwaani Desk

    Brandwaani Desk

    10+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    लखनऊ: जनगणना की तैयारियों को लेकर CMO की बड़ी बैठक, SGPGI और KGMU के प्रतिनिधि भी हुए शामिल

    लखनऊ/राशिद सिद्दीकी: मुख्य चिकित्सा अधिकारी (CMO) कार्यालय में जनगणना कार्यों…

    आगे पढ़ें
    कोलकाता में बीजेपी का बड़ा जमावड़ा, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और दोनों डिप्टी सीएम बंगाल शपथ ग्रहण समारोह में होंगे शामिल

    कोलकाता/लखनऊ/राशिद सिद्दीकी: पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी की…

    आगे पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    बंगाल में ‘शुभेंदु युग’ का आगाज: विधायक दल के नेता चुने गए शुभेंदु अधिकारी, अमित शाह बोले- अब बंगाल बनेगा सुरक्षा का अभेद्य किला

    बंगाल में ‘शुभेंदु युग’ का आगाज: विधायक दल के नेता चुने गए शुभेंदु अधिकारी, अमित शाह बोले- अब बंगाल बनेगा सुरक्षा का अभेद्य किला

    इजरायल में हंतावायरस की दस्तक से हड़कंप, क्रूज शिप पर पहला मामला, वैश्विक स्तर पर बढ़ी चिंता

    इजरायल में हंतावायरस की दस्तक से हड़कंप, क्रूज शिप पर पहला मामला, वैश्विक स्तर पर बढ़ी चिंता

    पश्चिम बंगाल चुनाव नतीजों के बाद भारी हिंसा, हावड़ा में बमबाजी और शुभेंदु अधिकारी के पीए की हत्या

    पश्चिम बंगाल चुनाव नतीजों के बाद भारी हिंसा, हावड़ा में बमबाजी और शुभेंदु अधिकारी के पीए की हत्या

    “ऑपरेशन सिंदूर की गूंज बरकरार, भारतीय सेना का ऐलान- देश की संप्रभुता पर नजर उठाने वालों को मिलेगा मुंहतोड़ जवाब”

    “ऑपरेशन सिंदूर की गूंज बरकरार, भारतीय सेना का ऐलान- देश की संप्रभुता पर नजर उठाने वालों को मिलेगा मुंहतोड़ जवाब”

    पश्चिम बंगाल और असम में बीजेपी की बड़ी जीत के बाद सरकार गठन की प्रक्रिया तेज: गृहमंत्री अमित शाह को बंगाल में पर्यवेक्षक बनाकर मुख्यमंत्री चयन की जिम्मेदारी, जेपी नड्डा असम में देखेंगे संगठन की कमान

    पश्चिम बंगाल और असम में बीजेपी की बड़ी जीत के बाद सरकार गठन की प्रक्रिया तेज: गृहमंत्री अमित शाह को बंगाल में पर्यवेक्षक बनाकर मुख्यमंत्री चयन की जिम्मेदारी, जेपी नड्डा असम में देखेंगे संगठन की कमान