महोबा पुलिस को बड़ी सफलता, ट्रैक्टर चोरी करने वाले अंतर्राज्यीय गैंग का पर्दाफाश

महोबा: एसपी शशांक सिंह के निर्देशन में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। थाना चरखारी पुलिस और जनपदीय स्वॉट एवं सर्विलांस टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए ट्रैक्टर-ट्रॉली चोरी करने वाले अंतर्राज्यीय गैंग का पर्दाफाश किया है। पुलिस मुठभेड़ के दौरान तीन शातिर बदमाशों को गिरफ्तार किया गया।

पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से चोरी की एक ट्रैक्टर-ट्रॉली सहित तीन अन्य संदिग्ध ट्रैक्टर बरामद किए गए हैं। इसके अलावा आरोपियों के पास से दो अवैध तमंचे और चार जिंदा कारतूस भी बरामद हुए हैं। पुलिस अधिकारियों के अनुसार आरोपी लंबे समय से ट्रैक्टर चोरी की घटनाओं को अंजाम दे रहे थे और चोरी के वाहनों को दूसरे राज्यों में बेचने की फिराक में थे। पुलिस टीम को मुखबिर से सूचना मिलने के बाद कार्रवाई की गई, जिसमें बदमाशों को घेराबंदी कर पकड़ा गया।

एसपी शशांक सिंह ने बताया कि जनपद में अपराध और अपराधियों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। ट्रैक्टर चोरी की घटना का सफल अनावरण पुलिस की बड़ी उपलब्धि है और गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर गैंग से जुड़े अन्य लोगों की जानकारी जुटाई जा रही है। फिलहाल पुलिस आरोपियों के आपराधिक इतिहास की जांच कर आगे की विधिक कार्रवाई में जुटी हुई है।

ये भी पढ़े – बूंदीबूड़ में भारी बवाल: शराब भट्टी बंद कराने उतरीं महिलाएं, पुलिस छावनी में तब्दील हुआ गांव।

  • mahoba-police-bust-interstate-tractor-theft-gang-three-arrested
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो 2026 का चौथा संस्करण…

    AI रोबोटिक्स सीखेंगे छात्र: अयोध्या पॉलीटेक्निक में बनेगा हाईटेक सेंटर, 7 करोड़ से ज्यादा की लागत

    अयोध्या के राजकीय पॉलीटेक्निक में सेंटर ऑफ एक्सीलेंस का…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना