मैहर: कलेक्टर की सख्ती, मां शारदा समिति में हलचल

मैहर। मां शारदा प्रबंध समिति की समीक्षा बैठक में कलेक्टर विदिशा मुखर्जी के सख्त रुख के बाद समिति में हलचल का माहौल देखने को मिला। कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित इस बैठक में एसडीएम दिव्या पटेल, समिति सदस्य सचिन मिश्रा, आलोक अग्रवाल, कृष्ण कुमार चौरसिया, जितेंद्र पटेल सहित समिति के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

करीब दो घंटे तक चली बैठक में मंदिर परिसर की व्यवस्थाओं, श्रद्धालुओं की सुविधाओं और लगातार सामने आ रही शिकायतों पर विस्तार से चर्चा की गई। कलेक्टर ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि मंदिर से जुड़ी अव्यवस्थाओं और शिकायतों का समाधान एक सप्ताह के भीतर सुनिश्चित किया जाए।
बैठक के दौरान कलेक्टर विदिशा मुखर्जी ने साफ कहा कि व्यवस्थाओं में लापरवाही अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी। निरीक्षण के दौरान कमी पाए जाने पर संबंधित अधिकारी और कर्मचारियों के खिलाफ सीधे कार्रवाई की जाएगी।

सूत्रों के अनुसार बैठक में जवाबदेही तय करने और व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने पर विशेष जोर दिया गया। मंदिर परिसर में साफ-सफाई, श्रद्धालुओं की सुविधा और प्रबंधन व्यवस्था को लेकर अधिकारियों को गंभीरता से काम करने के निर्देश दिए गए हैं। बैठक के बाद प्रशासनिक हलकों में कलेक्टर की कार्यशैली को लेकर चर्चा तेज हो गई। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि इसी तरह निगरानी और सख्ती जारी रही तो मां शारदा मंदिर की व्यवस्थाओं में बड़ा सुधार देखने को मिल सकता है।

ब्यूरो रिपोर्ट: देवेश शर्मा

यह भी पढ़े: मैहर मंदिर समिति की बैठक में किराया वसूली के निर्देश

  • Collector-strictness-creates-commotion-in-Maa-Sharda-Committee
  • Srota Swati Tripathy

    Srota Swati Tripathy

    Related Posts

    पानी नहीं मिला तो गांव पर लगा दिया ‘बिकाऊ है’ का पोस्टर: 25 साल से सिंचाई का इंतजार, 2700 हेक्टेयर जमीन बंजर होने का खतरा

    महाराष्ट्र के सोलापुर जिले के तुलशी गांव में सिंचाई…

    गुजरात में 1870 करोड़ के फर्जी राजनीतिक चंदे का खेल: तीन दलों पर FIR, सरकारी खजाने को 560 करोड़ का चूना

    गुजरात में राजनीतिक चंदे की आड़ में कथित बड़े…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना