लखनऊ में वेतन का खेल! किसी को ₹320 तो किसी को ₹800, LSA कर्मचारियों का फूटा गुस्सा

लखनऊ/राशिद सिद्दीकी: राजधानी के 1090 स्थित LSA ऑफिस में कर्मचारियों ने वेतन भुगतान में देरी और अधूरी सैलरी मिलने को लेकर नाराजगी जताते हुए प्रदर्शन किया। कर्मचारियों का आरोप है कि पिछले करीब दो महीनों से उन्हें पूरा वेतन नहीं मिल रहा है, जिससे आर्थिक संकट की स्थिति पैदा हो गई है।

प्रदर्शन कर रहे कर्मचारियों का कहना है कि किसी के खाते में केवल ₹320, किसी को ₹800 और किसी को ₹8000 ही भेजे गए हैं। अधूरी सैलरी आने से कर्मचारियों में भारी रोष व्याप्त है। कुछ कर्मचारियों ने ऑफिस की एक अधिकारी अमृता सेन पर अभद्र व्यवहार करने का आरोप भी लगाया है। हालांकि इस संबंध में आधिकारिक पक्ष सामने नहीं आया है।

कर्मचारियों ने नगर आयुक्त से तत्काल हस्तक्षेप कर वेतन समस्या का समाधान कराने की मांग की है। उनका कहना है कि यदि जल्द पूर्ण वेतन जारी नहीं किया गया तो आंदोलन और तेज किया जाएगा।

ये भी पढ़े – लखनऊ: यूजीसी रेगुलेशन के समर्थन में पल्लवी पटेल का हल्लाबोल; चारबाग से विधानसभा तक हजारों युवाओं का पैदल मार्च

  • lucknow-lsa-office-employees-protest-over-salary-payment-at-1090-office
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    झांसी में SSP का बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 27 पुलिस अधिकारियों के तबादले, 14 थानों के प्रभारी बदले

    झांसी/ रानू परिहार: जिले में कानून-व्यवस्था को और अधिक…

    आगे पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    भोपाल में पुलिसकर्मियों के लिए बड़ा ऐलान, दो साल में आरक्षक-SI के सभी रिक्त पद भरने का लक्ष्य

    भोपाल में पुलिसकर्मियों के लिए बड़ा ऐलान, दो साल में आरक्षक-SI के सभी रिक्त पद भरने का लक्ष्य

    IPS अधिकारी के पति के संविलियन पर सवाल, 16 साल की सेवा प्रभावित होने का दावा

    IPS अधिकारी के पति के संविलियन पर सवाल, 16 साल की सेवा प्रभावित होने का दावा

    भोपाल में मुख्यमंत्री मोहन यादव ने किया तिरंगा यात्रा का नेतृत्व, ‘हर घर तिरंगा’ अभियान की शुरुआत

    भोपाल में मुख्यमंत्री मोहन यादव ने किया तिरंगा यात्रा का नेतृत्व, ‘हर घर तिरंगा’ अभियान की शुरुआत

    छिंदवाड़ा पहुंचे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, जन विश्वास अभियान का करेंगे शुभारंभ

    छिंदवाड़ा पहुंचे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, जन विश्वास अभियान का करेंगे शुभारंभ

    एमपी में आज से जनविश्वास अभियान शुरू, हर शुक्रवार फील्ड में उतरेंगे अफसर

    एमपी में आज से जनविश्वास अभियान शुरू, हर शुक्रवार फील्ड में उतरेंगे अफसर