
हमीरपुर/अमित मिश्रा: पुलिस अधीक्षक मृगांक शेखर पाठक ने प्रशासनिक समायोजन और जनहित को ध्यान में रखते हुए चौकी प्रभारियों एवं उप निरीक्षकों के तबादले किए हैं। इस संबंध में स्थानांतरण सूची जारी कर दी गई है।
जारी सूची के अनुसार चौकी प्रभारी गोहांड उप निरीक्षक वीरेंद्र को पुलिस लाइन भेजा गया है। वहीं चौकी सुमेरपुर फैक्ट्री एरिया, चौकी उरई रोड, चौकी मंडी और चौकी गोहांड में भी व्यापक फेरबदल किए गए हैं।
पुलिस अधीक्षक कार्यालय की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि यह तबादले प्रशासनिक व्यवस्था को बेहतर बनाने और जनहित को ध्यान में रखकर किए गए हैं। तबादला सूची जारी होने के बाद पुलिस विभाग में हलचल तेज हो गई है और संबंधित अधिकारियों को जल्द नए कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।
ये भी पढ़े – हमीरपुर: ADM के ड्राइवर के बेटे की दबंगई; जिला अस्पताल के डॉक्टर को सरेराह दी जान से मारने की धमकी, वीडियो वायरल
- hamirpur-sp-mrigank-shekhar-pathak-transferred-outpost-incharges-and-sub-inspectors









