हमीरपुर: ADM के ड्राइवर के बेटे की दबंगई; जिला अस्पताल के डॉक्टर को सरेराह दी जान से मारने की धमकी, वीडियो वायरल

हमीरपुर: उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले में सत्ता और रसूख के नशे में चूर एक युवक की गुंडई का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। आरोपी मोहम्मद सैफ उर्फ पप्पू, जो हमीरपुर के एडीएम (F.R.) के ड्राइवर मोहम्मद शकील अहमद का बेटा है, उसने जिला अस्पताल में तैनात नेत्र चिकित्सक डॉक्टर सुरेश के साथ सरेआम गाली-गलौज की और उन्हें जान से मारने की धमकी दी।

घटना उस समय की है जब डॉक्टर सुरेश वी-मार्ट रोड से अपने घर की ओर जा रहे थे। इसी दौरान दबंग पप्पू रॉन्ग साइड से अपनी कार लेकर आया और डॉक्टर की कार के सामने अपनी गाड़ी अड़ा दी।

ये भी पढ़े – हमीरपुर में डीएम-एसपी का औचक निरीक्षण, बस स्टैंड और परेड रोड की अव्यवस्था पर सख्त कार्रवाई के निर्देश

वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि आरोपी कार में बैठे-बैठे ही डॉक्टर के साथ अभद्रता कर रहा है और उन्हें भद्दी-भद्दी गालियां दे रहा है। पीड़ित डॉक्टर का आरोप है कि आरोपी ने उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी है।

इस घटना से आहत और भयभीत डॉक्टर सुरेश ने तत्काल सदर कोतवाली पहुंचकर लिखित तहरीर दी और न्याय की गुहार लगाई। हालांकि, हैरानी की बात यह है कि तहरीर दिए जाने के 15 घंटे से अधिक का समय बीत जाने के बावजूद आरोपी मोहम्मद सैफ उर्फ पप्पू अब भी पुलिस की पकड़ से बाहर है। चर्चा है कि पिता के प्रशासनिक रसूख के चलते पुलिस कार्रवाई करने में ढिलाई बरत रही है।

जिला अस्पताल के डॉक्टरों में इस घटना को लेकर गहरा रोष है। सदर कोतवाली पुलिस का कहना है कि मामला संज्ञान में है और वायरल वीडियो के आधार पर जांच की जा रही है, जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा।

ये भी पढ़े – हमीरपुर नाव हादसे पर मुख्यमंत्री योगी सख्त, युद्धस्तर पर राहत-बचाव के निर्देश

  • hamirpur-adm-driver-son-mohammad-saif-misbehavior-with-doctor-video-viral
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो 2026 का चौथा संस्करण…

    AI रोबोटिक्स सीखेंगे छात्र: अयोध्या पॉलीटेक्निक में बनेगा हाईटेक सेंटर, 7 करोड़ से ज्यादा की लागत

    अयोध्या के राजकीय पॉलीटेक्निक में सेंटर ऑफ एक्सीलेंस का…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना