महराजगंज में करोड़ों की नशीली खेप के साथ तस्कर गिरफ्तार, पुलिस की बड़ी कार्रवाई

महराजगंज: जिले में नशे के कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। थाना श्यामदेउरवां और पनियरा पुलिस टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए एक नशा तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से अंतरराष्ट्रीय बाजार में करोड़ों रुपये कीमत के प्रतिबंधित नशीले इंजेक्शन और भारी मात्रा में दवाइयां बरामद की गई हैं।

पुलिस को तस्कर की गतिविधियों की गुप्त सूचना मिली थी, जिसके आधार पर टीम ने जाल बिछाकर घेराबंदी की और आरोपी को दबोच लिया। कार्रवाई के दौरान बरामद नशीली खेप को देखकर पुलिस अधिकारी भी हैरान रह गए।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार बरामद प्रतिबंधित इंजेक्शन और दवाइयों की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करोड़ों रुपये आंकी जा रही है। पुलिस अब आरोपी से पूछताछ कर नशा तस्करी के पूरे नेटवर्क और अन्य जुड़े लोगों की जानकारी जुटाने में लगी है।

इस कार्रवाई के बाद सीमावर्ती क्षेत्रों में सक्रिय नशा माफियाओं और अपराधियों में हड़कंप मच गया है। पुलिस का कहना है कि जिले में नशे के कारोबार के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और ऐसे तस्करों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। मामले में अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ ने कार्रवाई की पुष्टि करते हुए बताया कि गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

ये भी पढ़े – महराजगंज: गौवंश के साथ बर्बरता; तरबूज खाने पर युवक ने बछड़े को चाकू से गोदा, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

  • maharajganj-drug-smuggler-arrested-with-crores-worth-illegal-injections-and-medicines
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो 2026 का चौथा संस्करण…

    AI रोबोटिक्स सीखेंगे छात्र: अयोध्या पॉलीटेक्निक में बनेगा हाईटेक सेंटर, 7 करोड़ से ज्यादा की लागत

    अयोध्या के राजकीय पॉलीटेक्निक में सेंटर ऑफ एक्सीलेंस का…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना