दमोह में दो पक्षों के विवाद में वृद्ध की मौत, मानसिक रूप से विक्षिप्त महिला की गाली-गलौज से शुरू हुआ था झगड़ा

दमोह: देहात थाना क्षेत्र अंतर्गत नरसिंहगढ़ चौकी के खडे़रा मोहल्ले में रविवार सुबह दो पक्षों के बीच हुए विवाद में 58 वर्षीय मुन्नालाल जैन की मौत हो गई, जबकि परिवार के तीन अन्य सदस्य घायल हो गए। घटना के बाद पुलिस ने आरोपी पति-पत्नी को गिरफ्तार कर हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, मृतक मुन्नालाल जैन की मानसिक रूप से विक्षिप्त बेटी कविता जैन घर में ही रहती है। आरोप है कि उसके द्वारा पड़ोसी धर्मेंद्र सिंह लोधी को गालियां दी गईं, जिससे विवाद की स्थिति बनी। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी बढ़ी और मामला मारपीट तक पहुंच गया।

मृतक की बेटी वर्षा जैन ने बताया कि गाली-गलौज के बाद धर्मेंद्र सिंह लोधी अपनी पत्नी लक्ष्मी लोधी के साथ उनके घर पहुंचा और मुन्नालाल जैन से मारपीट की। बीच-बचाव करने आए परिजनों—पप्पू, दिनेश और अन्य सदस्यों पर भी हमला किया गया, जिसमें सभी घायल हो गए। घायलों को तत्काल जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मुन्नालाल जैन को मृत घोषित कर दिया। अन्य घायलों का इलाज जारी है।

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। देहात थाना टीआई अमित गौतम ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच विवाद के बाद यह घटना हुई है और आरोपी धर्मेंद्र सिंह लोधी व उनकी पत्नी लक्ष्मी लोधी को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले की विस्तृत जांच की जा रही है। वहीं स्थानीय लोगों का कहना है कि मानसिक रूप से विक्षिप्त महिला की समस्या को लेकर मोहल्ले में पहले से तनाव था और परिजनों द्वारा इलाज की मांग भी की गई थी, लेकिन स्थिति पर समय रहते ध्यान नहीं दिया गया। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है।

ये भी पढ़े – दमोह: अविवाहित नाबालिग ने बच्ची को दिया जन्म, उम्र छिपाने की कोशिश में जुटे रहे परिजन

  • damoh-narsinghgarh-clash-elderly-death-case-2026
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    मुहर्रम जुलूसों में आतंकवाद विरोधी पोस्टर, पहलगाम, मणिपुर और ईरान जंग का जिक्र बना चर्चा का विषय

    मुहर्रम के अवसर पर निकाले गए जुलूसों में इस…

    आगे पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ऑपरेशन सिंदूर के 6 शहीदों के नाम पहली बार सार्वजनिक, 5 सेना और 1 वायुसेना के जवान शामिल

    ऑपरेशन सिंदूर के 6 शहीदों के नाम पहली बार सार्वजनिक, 5 सेना और 1 वायुसेना के जवान शामिल

    टेलर स्विफ्ट करेंगी ट्रैविस केल्से से शादी? मैडिसन स्क्वायर गार्डन के आसपास सड़कें बंद करने की मांगी गई अनुमति

    टेलर स्विफ्ट करेंगी ट्रैविस केल्से से शादी? मैडिसन स्क्वायर गार्डन के आसपास सड़कें बंद करने की मांगी गई अनुमति

    भारत में महंगे हुए iPad और MacBook, AI बूम के चलते Apple ने बढ़ाईं ₹70,000 तक कीमतें

    भारत में महंगे हुए iPad और MacBook, AI बूम के चलते Apple ने बढ़ाईं ₹70,000 तक कीमतें

    चीन में 7 लाख डिलीवरी वर्कर्स की जगह लेंगे रोबोट, JD.com संस्थापक का बड़ा दावा

    चीन में 7 लाख डिलीवरी वर्कर्स की जगह लेंगे रोबोट, JD.com संस्थापक का बड़ा दावा

    पासपोर्ट नागरिकता का प्रमाण नहीं? सरकार के बयान पर कांग्रेस के सवाल, जानिए पूरा विवाद

    पासपोर्ट नागरिकता का प्रमाण नहीं? सरकार के बयान पर कांग्रेस के सवाल, जानिए पूरा विवाद