ग्वालियर: ब्राह्मण समाज को एकजुट करने मैदान में उतरे अनूप मिश्रा, राष्ट्रीय संगठन बनाने का ऐलान

ग्वालियर: भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री अनूप मिश्रा ने अब अपनी नई राजनीतिक जमीन तलाशनी शुरू कर दी है। लंबे समय से पार्टी में उपेक्षित चल रहे पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई के भांजे अनूप मिश्रा ने अब ‘विश्व ब्राह्मण कल्याण परिषद’ के माध्यम से देश भर के ब्राह्मणों को एकजुट करने का बीड़ा उठाया है।

महामंडलेश्वर के आदेश पर संगठन का विस्तार

पत्रकारों से चर्चा करते हुए अनूप मिश्रा ने बताया कि प्रसिद्ध संत महामंडलेश्वर कैलाशानंद महाराज के आदेशानुसार, वर्ग और उपवर्गों में बंटे ब्राह्मण समाज को एक मंच पर लाने के लिए इस परिषद का विस्तार देश के हर राज्य और हर जिले में किया जाएगा। उन्होंने आह्वान किया कि परशुराम जयंती के अवसर पर जो अलग-अलग चल समारोह निकाले जा रहे हैं, उन सभी को और समूचे समाज को अब एक साथ आने की आवश्यकता है।

ये भी पढ़े – ग्वालियर में पुरानी रंजिश में युवक की हत्या, आधा दर्जन से अधिक बदमाशों ने किया हमला

राजनीतिक हाशिए का छलका दर्द

राजनीतिक गलियारों में अनूप मिश्रा की इस पहल को उनकी वापसी की छटपटाहट के रूप में देखा जा रहा है। मध्य प्रदेश की राजनीति में कभी पहली पंक्ति के नेता रहे अनूप मिश्रा को पिछले कुछ समय से भाजपा ने चुनावी मैदान और संगठनात्मक पदों से दूर रखा है। उनके ही क्षेत्र में अन्य नेताओं को तवज्जो मिलने के कारण अनूप मिश्रा का दर्द बातों-बातों में छलक ही गया। हालांकि, उन्होंने सीधे तौर पर अपनी पार्टी के खिलाफ कुछ नहीं कहा, लेकिन समाज की शरण में जाना उनके राजनीतिक भविष्य को सुरक्षित करने की एक बड़ी कोशिश मानी जा रही है।

एकजुटता के दावे और चुनौतियां

अनूप मिश्रा के इन दावों को लेकर सवाल भी उठ रहे हैं। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि निजी स्वार्थ और गुटबाजी में उलझे समाज को एक मंच पर लाना ‘दूर की कौड़ी’ साबित हो सकता है। अब देखना यह होगा कि क्या अनूप मिश्रा ब्राह्मण समाज को वाकई एकजुट कर पाएंगे या फिर यह संगठन केवल उनकी राजनीतिक पुनर्स्थापना का एक जरिया बनकर रह जाएगा।

ये भी पढ़े – ग्वालियर में नगर निगम की लापरवाही उजागर, पानी की टंकी में मिला मरा हुआ सांप, 19 हजार लोग प्रभावित

  • gwalior-anup-mishra-brahmin-samaj-vishwa-brahmin-kalyan-parishad-politics
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    MP के किसानों को खेती की जमीन अधिग्रहण पर मिलेगा 4 गुना मुआवजा

    MP के किसानों को खेती की जमीन अधिग्रहण पर मिलेगा 4 गुना मुआवजा

    15 अगस्त पर मध्य प्रदेश में मुख्यमंत्री से लेकर मंत्री तक फहराएंगे तिरंगा, सरकार ने तय की जिलों की जिम्मेदारी

    15 अगस्त पर मध्य प्रदेश में मुख्यमंत्री से लेकर मंत्री तक फहराएंगे तिरंगा, सरकार ने तय की जिलों की जिम्मेदारी

    119वें बलिदान दिवस पर ब्रांणवाणी विशेष: जानिए कैसे महज 18 वर्ष की उम्र में खुदीराम बोस ने देश के लिए दे दिया सर्वोच्च बलिदान और बन गए युवाओं के प्रेरणास्रोत

    119वें बलिदान दिवस पर ब्रांणवाणी विशेष: जानिए कैसे महज 18 वर्ष की उम्र में खुदीराम बोस ने देश के लिए दे दिया सर्वोच्च बलिदान और बन गए युवाओं के प्रेरणास्रोत

    झारखंड में छात्रों पर कथित पुलिस कार्रवाई के विरोध में NDA सांसदों का संसद परिसर में मार्च, विपक्ष पर सदन बाधित करने का आरोप

    झारखंड में छात्रों पर कथित पुलिस कार्रवाई के विरोध में NDA सांसदों का संसद परिसर में मार्च, विपक्ष पर सदन बाधित करने का आरोप

    मध्य प्रदेश में चार नई एयर रूट शुरू, भोपाल-रीवा-जबलपुर की कनेक्टिविटी बढ़ी

    मध्य प्रदेश में चार नई एयर रूट शुरू, भोपाल-रीवा-जबलपुर की कनेक्टिविटी बढ़ी