ग्वालियर में नगर निगम की लापरवाही उजागर, पानी की टंकी में मिला मरा हुआ सांप, 19 हजार लोग प्रभावित

ग्वालियर: नगर निगम की गंभीर लापरवाही का मामला सामने आया है। वार्ड क्रमांक 10 स्थित घासमंडी मिर्जापुर मस्जिद इलाके की पानी की टंकी में मरा हुआ सांप मिलने से पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। इस इलाके में करीब 19 हजार लोग निवास करते हैं, जो पिछले कई दिनों से इसी टंकी के पानी का उपयोग कर रहे थे।

घटना सामने आने के बाद स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश है। रहवासियों का आरोप है कि पानी की टंकी की लंबे समय से साफ-सफाई नहीं की गई, जिसके कारण टंकी के अंदर गंदगी जमा हो गई और उसमें मरा हुआ सांप पाया गया। स्थानीय लोगों ने बताया कि निगम की अनदेखी के चलते हजारों लोग दूषित पानी पीने को मजबूर हो सकते हैं, जिससे गंभीर बीमारियों का खतरा बढ़ गया है।

घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें एक युवक लकड़ी की मदद से टंकी से मरा हुआ सांप बाहर निकालता दिखाई दे रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद इलाके में दहशत और नाराजगी दोनों बढ़ गई हैं। लोगों ने नगर निगम प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग की है।

वहीं इस मामले पर अभी तक नगर निगम की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है। स्थानीय लोगों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही टंकी की सफाई और पानी की जांच नहीं कराई गई तो वे आंदोलन करने को मजबूर होंगे।

ये भी पढ़े – ग्वालियर: नर्सिंग छात्र निकले अंतरराष्ट्रीय साइबर ठग, पाकिस्तान कनेक्शन की जांच में जुटी क्राइम ब्रांच

  • water-tank-snake-incident-municipal-negligence-ward10-2026
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    गणेश पंडाल में सो रहे लोगों पर करंट का कहर: 4 की मौत, 3 लोग घायल

    मध्य प्रदेश के मंडला जिले में गणेश विसर्जन के…

    पीएचसी सालोन-बी में सीएमएचओ का औचक निरीक्षण, लापरवाही पर सुपरवाइजर और डीईओ को नोटिस

    दतिया/ राजकुमार शर्मा: दतिया के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सालोन-बी…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना