बिजनौर जेल में बंदी का फंदे से लटका मिला शव, परिजनों ने हत्या का आरोप लगा जजी चौराहे पर काटा हंगामा

बिजनौर: उत्तर प्रदेश के बिजनौर जनपद में जिला जेल के भीतर एक बंदी का शव फांसी के फंदे से लटका मिलने के बाद प्रशासनिक अमले में हड़कंप मच गया है। मृतक की पहचान दीपक के रूप में हुई है, जो लूट के एक मामले में जेल में निरुद्ध था।

जैसे ही दीपक की मौत की खबर जेल प्रशासन से बाहर आई, मृतक के परिजनों ने जेल प्रशासन पर गंभीर लापरवाही और हत्या के आरोप लगाते हुए पोस्टमार्टम हाउस पर भारी विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया।

परिजनों का आक्रोश उस समय चरम पर पहुंच गया जब उन्होंने जजी चौराहे पर पुलिस के आला अधिकारियों की गाड़ी को रोककर रास्ता जाम कर दिया और जमकर नारेबाजी की। मौके की नजाकत को देखते हुए जजी चौराहे और अस्पताल परिसर में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी सिटी संजीव बाजपेई और अन्य वरिष्ठ अधिकारी खुद मौके पर पहुंचे और प्रदर्शन कर रहे परिजनों को समझाने-बुझाने का प्रयास किया।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का स्पष्ट पता चल सकेगा। परिजनों ने निष्पक्ष जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है, जबकि पुलिस प्रशासन फिलहाल स्थिति को नियंत्रित करने और परिजनों को शांत करने में जुटा हुआ है।

ये भी पढ़े – बिजनौर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: नजीबाबाद में गौकशी को लेकर मुठभेड़, एक आरोपी के पैर में लगी गोली, दो गिरफ्तार

  • bijnor-jail-prisoner-death-family-protest-jaji-chauraha-investigation
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    चीन में 7 लाख डिलीवरी वर्कर्स की जगह लेंगे रोबोट, JD.com संस्थापक का बड़ा दावा

    चीन में 7 लाख डिलीवरी वर्कर्स की जगह लेंगे रोबोट, JD.com संस्थापक का बड़ा दावा

    पासपोर्ट नागरिकता का प्रमाण नहीं? सरकार के बयान पर कांग्रेस के सवाल, जानिए पूरा विवाद

    पासपोर्ट नागरिकता का प्रमाण नहीं? सरकार के बयान पर कांग्रेस के सवाल, जानिए पूरा विवाद

    PM Surya Ghar Yojana से 300 यूनिट तक मुफ्त बिजली, ₹78,000 सब्सिडी का लाभ

    PM Surya Ghar Yojana से 300 यूनिट तक मुफ्त बिजली, ₹78,000 सब्सिडी का लाभ

    ब्राजील के खिलाफ जीत का इंतजार, स्कॉटलैंड आज वर्ल्ड कप में इतिहास बदलने उतरेगा

    ब्राजील के खिलाफ जीत का इंतजार, स्कॉटलैंड आज वर्ल्ड कप में इतिहास बदलने उतरेगा

    रोनाल्डो ने रचा इतिहास, लगातार 6 वर्ल्ड कप में गोल करने वाले दुनिया के पहले फुटबॉलर बने

    रोनाल्डो ने रचा इतिहास, लगातार 6 वर्ल्ड कप में गोल करने वाले दुनिया के पहले फुटबॉलर बने