जबलपुर: चरगवां पुलिस ने पकड़ा अवैध डीजल कारोबार, 120 लीटर डीजल और स्कूटी जब्त

जबलपुर: चरगवां थाना पुलिस ने अवैध रूप से डीजल का परिवहन और बिक्री करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 120 लीटर डीजल और एक स्कूटी जब्त की है। आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई की गई है। थाना प्रभारी चरगवां उप निरीक्षक अभिषेक प्यासी को 10 मई 2026 को मुखबिर से सूचना मिली थी कि दो युवक बिना नंबर की नीले रंग की स्कूटी से डीजल लेकर जबलपुर से चरगवां की ओर बिक्री के लिए जा रहे हैं।

सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने ग्राम गुररहा में घेराबंदी कर दबिश दी। इस दौरान मुखबिर के बताए हुलिए के दो युवक स्कूटी पर आते दिखाई दिए। पुलिस को देखकर दोनों स्कूटी मोड़कर भागने लगे, लेकिन पुलिस ने घेराबंदी कर उन्हें पकड़ लिया। पूछताछ में स्कूटी चालक ने अपना नाम रोहित ठाकुर गौड़ (22) निवासी ग्राम डगडगा हिनौता और पीछे बैठे युवक ने अपना नाम हर्षित ठाकुर गौड़ (19) निवासी डगडगा हिनौता बताया।

जांच के दौरान स्कूटी में रखे चार प्लास्टिक के डिब्बों में 30-30 लीटर कुल 120 लीटर डीजल मिला, जिसकी कीमत लगभग 11 हजार रुपये बताई गई है। पूछताछ में आरोपियों ने स्कूटी का नंबर एमपी 20 जेड व्ही 6708 बताया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से स्कूटी और डीजल जब्त कर उनके खिलाफ धारा 287 और 3(5) बीएनएस के तहत कार्रवाई की है। पुलिस के अनुसार आरोपी ज्वलनशील पदार्थ डीजल का असुरक्षित तरीके से सार्वजनिक मार्ग पर परिवहन कर रहे थे।

इस कार्रवाई में प्रधान आरक्षक भगवत पटेल और आरक्षक अभिषेक कौरव की विशेष भूमिका रही।

ये भी पढ़े – जबलपुर: बाईपास पर पुलिस की दबिश, 3 किलो गांजे के साथ तस्कर गिरफ्तार

  • jabalpur/charghawan-police-illegal-diesel-seized-2026
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    छतरपुर: दुख की घड़ी में संबल बनी मुख्यमंत्री जनकल्याण संबल योजना, श्रमिक परिवार को मिली 4 लाख की सहायता

    छतरपुर।अमित अवस्थी| जनसुनवाई में कलेक्टर श्री मृणाल मीणा ने…

    आगे पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    MP के किसानों को खेती की जमीन अधिग्रहण पर मिलेगा 4 गुना मुआवजा

    MP के किसानों को खेती की जमीन अधिग्रहण पर मिलेगा 4 गुना मुआवजा

    15 अगस्त पर मध्य प्रदेश में मुख्यमंत्री से लेकर मंत्री तक फहराएंगे तिरंगा, सरकार ने तय की जिलों की जिम्मेदारी

    15 अगस्त पर मध्य प्रदेश में मुख्यमंत्री से लेकर मंत्री तक फहराएंगे तिरंगा, सरकार ने तय की जिलों की जिम्मेदारी

    119वें बलिदान दिवस पर ब्रांणवाणी विशेष: जानिए कैसे महज 18 वर्ष की उम्र में खुदीराम बोस ने देश के लिए दे दिया सर्वोच्च बलिदान और बन गए युवाओं के प्रेरणास्रोत

    119वें बलिदान दिवस पर ब्रांणवाणी विशेष: जानिए कैसे महज 18 वर्ष की उम्र में खुदीराम बोस ने देश के लिए दे दिया सर्वोच्च बलिदान और बन गए युवाओं के प्रेरणास्रोत

    झारखंड में छात्रों पर कथित पुलिस कार्रवाई के विरोध में NDA सांसदों का संसद परिसर में मार्च, विपक्ष पर सदन बाधित करने का आरोप

    झारखंड में छात्रों पर कथित पुलिस कार्रवाई के विरोध में NDA सांसदों का संसद परिसर में मार्च, विपक्ष पर सदन बाधित करने का आरोप

    मध्य प्रदेश में चार नई एयर रूट शुरू, भोपाल-रीवा-जबलपुर की कनेक्टिविटी बढ़ी

    मध्य प्रदेश में चार नई एयर रूट शुरू, भोपाल-रीवा-जबलपुर की कनेक्टिविटी बढ़ी