छतरपुर एसपी रजत सकलेचा ने किया थाना बमीठा का निरीक्षण, लंबित प्रकरणों के शीघ्र निराकरण के दिए निर्देश

छतरपुर: पुलिस अधीक्षक रजत सकलेचा ने थाना बमीठा का निरीक्षण कर कानून व्यवस्था और लंबित प्रकरणों की समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान महिला संबंधी अपराध, लंबित अपराध, चालान, मर्ग, गुम इंसान प्रकरणों सहित अन्य शिकायतों की विस्तार से जांच की गई।

एसपी ने प्रकरणवार समीक्षा करते हुए लंबित मामलों के शीघ्र निराकरण के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इसके अलावा थाना परिसर और पुलिस आवासीय परिसर का निरीक्षण कर साफ-सफाई एवं अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान हवालात, मालखाना, रिकॉर्ड रूम, थाना परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरे तथा उपलब्ध संसाधनों और उपकरणों की स्थिति भी देखी गई। एसपी ने सीसीटीएनएस कार्यवाही, डिजिटल फीडिंग और डाटा संधारण की समीक्षा कर आवश्यक निर्देश दिए। थाना परिसर में खड़े जब्त वाहनों के निराकरण को लेकर भी चर्चा की गई।

पुलिस अधीक्षक ने थाने में पदस्थ पुलिसकर्मियों से संवाद कर उनकी आवश्यकताओं की जानकारी भी ली। निरीक्षण के बाद एसडीओपी खजुराहो मनमोहन सिंह बघेल और थाना प्रभारी बमीठा बाल्मीकी चौबे को कानून व्यवस्था सुदृढ़ बनाए रखने और लंबित प्रकरणों के त्वरित निराकरण के संबंध में आवश्यक मार्गदर्शन दिया।

ये भी पढ़े – छतरपुर: किशोर सागर तालाब में तैरता मिला अज्ञात युवक का शव, क्षेत्र में फैली सनसनी

  • chhatarpur-sp-rajat-saklecha-bamitha-police-station-inspection-2026
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    गणेश पंडाल में सो रहे लोगों पर करंट का कहर: 4 की मौत, 3 लोग घायल

    मध्य प्रदेश के मंडला जिले में गणेश विसर्जन के…

    पीएचसी सालोन-बी में सीएमएचओ का औचक निरीक्षण, लापरवाही पर सुपरवाइजर और डीईओ को नोटिस

    दतिया/ राजकुमार शर्मा: दतिया के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सालोन-बी…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना