मैहर विधायक श्रीकांत चतुर्वेदी हुए भावुक, बोले- सेवा ही मेरा संकल्प

मैहर/ देवेश शर्मा| में आयोजित “दो साल बेमिसाल” कार्यक्रम के दौरान विधायक श्रीकांत चतुर्वेदी भावुक नजर आए। कार्यक्रम में उन्होंने अब तक कराए गए विकास कार्यों पर आधारित एक पुस्तक का विमोचन भी किया। इस दौरान विधायक ने कहा कि जनता के आशीर्वाद से उन्हें सेवा का अवसर मिला है और उनका लक्ष्य मैहर को विकास की नई ऊंचाइयों तक पहुंचाना है।

विधायक श्रीकांत चतुर्वेदी ने कहा कि वे लगातार इस सोच के साथ काम कर रहे हैं कि मैहर को क्या नया दिया जाए और शहर के विकास के लिए कौन-कौन से जरूरी कार्य किए जाएं। उन्होंने कहा कि जनता के सहयोग और सुझावों से ही मैहर को अग्रिम पंक्ति में खड़ा किया जा सकता है। कार्यक्रम के दौरान विधायक भावुक हो गए और कहा कि समय हमेशा एक जैसा नहीं रहता, लेकिन जब तक उन्हें जनता की सेवा का अवसर मिला है, तब तक वे पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करते रहेंगे। उन्होंने लोगों से अपील की कि सभी मिलकर मैहर को “स्वर्णिम मैहर” बनाने की दिशा में आगे बढ़ें।

उन्होंने सर्वधर्म समभाव और सकारात्मक सोच के साथ शहर के विकास में सहयोग करने की भी अपील की। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

यह भी पढ़े: पृथ्वीपुर में अमृत योजना के तहत टंकी निर्माण पर विवाद

 

  • Maihar-MLA-Shrikant-Chaturvedi-became-emotional-and-said-Service-is-my-resolution
Srota Swati Tripathy

Srota Swati Tripathy

Related Posts

हरपालपुर पुलिस ने दो घरों में हुई चोरी का किया खुलासा, अंतर्राज्यीय गिरोह के दो सदस्य गिरफ्तार

छतरपुर जिले की हरपालपुर पुलिस ने ग्राम गुढ़ो में…

आगे पढ़ें
रवीना-अक्षय की वापसी शानदार, वेलकम टू द जंगल में कॉमेडी और स्टार पावर का तड़का

कॉमेडी फिल्मों की लोकप्रिय ‘वेलकम’ फ्रेंचाइज़ी की नई पेशकश…

आगे पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

ऑपरेशन सिंदूर के 6 शहीदों के नाम पहली बार सार्वजनिक, 5 सेना और 1 वायुसेना के जवान शामिल

ऑपरेशन सिंदूर के 6 शहीदों के नाम पहली बार सार्वजनिक, 5 सेना और 1 वायुसेना के जवान शामिल

टेलर स्विफ्ट करेंगी ट्रैविस केल्से से शादी? मैडिसन स्क्वायर गार्डन के आसपास सड़कें बंद करने की मांगी गई अनुमति

टेलर स्विफ्ट करेंगी ट्रैविस केल्से से शादी? मैडिसन स्क्वायर गार्डन के आसपास सड़कें बंद करने की मांगी गई अनुमति

भारत में महंगे हुए iPad और MacBook, AI बूम के चलते Apple ने बढ़ाईं ₹70,000 तक कीमतें

भारत में महंगे हुए iPad और MacBook, AI बूम के चलते Apple ने बढ़ाईं ₹70,000 तक कीमतें

चीन में 7 लाख डिलीवरी वर्कर्स की जगह लेंगे रोबोट, JD.com संस्थापक का बड़ा दावा

चीन में 7 लाख डिलीवरी वर्कर्स की जगह लेंगे रोबोट, JD.com संस्थापक का बड़ा दावा

पासपोर्ट नागरिकता का प्रमाण नहीं? सरकार के बयान पर कांग्रेस के सवाल, जानिए पूरा विवाद

पासपोर्ट नागरिकता का प्रमाण नहीं? सरकार के बयान पर कांग्रेस के सवाल, जानिए पूरा विवाद