ग्वालियर में दर्दनाक सड़क हादसा, लोडिंग वाहन की टक्कर से एक भाई की मौत, दूसरा गंभीर घायल

ग्वालियर: सिगौरा हाईवे पर हुए दर्दनाक सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि उसका भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। नीले रंग के एक तेज रफ्तार लोडिंग वाहन ने पीछे से पैदल जा रहे दो भाइयों को जोरदार टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गया। बहोड़ापुर स्थित किशनबाग निवासी अनवर खान अपने भाई सरबर खान के साथ खेत से पैदल घर लौट रहे थे। जैसे ही दोनों सिगौरा हाईवे पर दरगाह के पास पहुंचे, तभी पीछे से आए लोडिंग वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में अनवर खान के सिर और सीने में गंभीर चोटें आईं।

घायल अनवर को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां मंगलवार सुबह इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। वहीं दूसरा भाई गंभीर रूप से घायल है और उसका इलाज जारी है। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।

पुलिस ने वाहन नंबर के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है और आरोपी चालक की तलाश की जा रही है। सीएसपी मनीष यादव ने बताया कि मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी गई है और जल्द ही आरोपी चालक को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

ये भी पढ़े – ग्वालियर: सब्ज़ी बनाने को लेकर सास बहू में विवाद, मायके वालों ने घर में घुसकर की मारपीट

  • gwalior-road-accident-loading-vehicle-hit-two-brothers-one-dead-police-investigation
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    गणेश पंडाल में सो रहे लोगों पर करंट का कहर: 4 की मौत, 3 लोग घायल

    मध्य प्रदेश के मंडला जिले में गणेश विसर्जन के…

    पीएचसी सालोन-बी में सीएमएचओ का औचक निरीक्षण, लापरवाही पर सुपरवाइजर और डीईओ को नोटिस

    दतिया/ राजकुमार शर्मा: दतिया के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सालोन-बी…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना