ग्वालियर: सब्ज़ी बनाने को लेकर सास बहू में विवाद, मायके वालों ने घर में घुसकर की मारपीट

ग्वालियर/  शाहनवाज खान:  ग्वालियर के गोला का मंदिर थाना क्षेत्र में सास बहू के बीच सब्जी नही बनाने के विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। बहू से विवाद के बाद मायके वालों ने ससुराल पहुंचकर सास और पति के साथ डंडों से मारपीट कर दी। सास का गला दबाया घर में रखी वॉशिंग मशीन व बाइक की तोड़फोड़ कर दी। इतना ही नही जाते-जाते जान से मारने की धमकी भी दी। पीड़िता ने इलाज के बाद थाने पहुंचकर शिकायत की है। वही पुलिस ने बहू के तीन भाई सहित पांच लोगों पर मामला दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

सब्जी नही बनाने पर विवाद

घटना ग्वालियर के नारायण विहार कॉलोनी की है। 50 वर्षीय गुड्डी प्रजापति ने बेटे संजू के साथ गोला का मंदिर थाना पुलिस से शिकायत कर बताया कि उसकी बहू सोनम से उसका सब्जी नही बनाने पर विवाद हो गया था। इसी बात पर बहु सोनम प्रजापति और बेटे संजू के बीच विवाद होने लगा तो बहू सोनम ने अपने मायके से भाई राहुल प्रजापति, नीतिन प्रजापति और अरुण प्रजापति सहित पांच लोगों को बुला लिया।

लात-घूंसों और डंडों से मारपीट

रात करीब 10 बजे गुड्डी अपने घर के कमरे में लेटी थी और बेटा संजू पास में बैठा था। तभी तीनों युवक घर के अंदर घुस आए। महिला का आरोप है कि तीनों ने गुड्डी से कहा- “तू मेरी बहन सोनम को बहुत परेशान कर रही है।” इसके बाद तीनों मां-बहन की गंदी-गंदी गालियां देने लगे। मना करने पर राहुल और नीतिन ने संजू के साथ लात-घूंसों और डंडों से मारपीट शुरू कर दी। संजू के शरीर में अंदरूनी चोटें आईं। इसी दौरान बहू के पिता देवी प्रजापति और मां वैजयंती भी मौके पर पहुंच गए।

वॉशिंग मशीन और बाइक में तोड़फोड़

आरोप है कि देवी प्रजापति और वैजयंती ने गुड्डी के साथ डंडे से मारपीट कर दी। मारपीट में गुड्डी के सिर और शरीर में चोटें आईं है। वैजयंती ने गुड्डी का गला दबा दिया जिससे उसकी नाक में चोट लगी और खून निकलने लगा।

जाते-जाते सभी आरोपियों ने घर में रखी वॉशिंग मशीन और बाइक में भी तोड़फोड़ कर दी। धमकी दी- “अगर तूने मेरी लड़की को परेशान किया तो जान से खत्म कर देंगे।”

मामला दर्ज

सिर में चोट लगने के कारण गुड्डी को निजी हॉस्पिटल में इलाज के लिए भर्ती कराया। ठीक होने के बाद वह थाने पहुंची और बहू के भाई, पिता, मां के खिलाफ शिकायत की। वही पुलिस ने गुड्डी प्रजापति की शिकायत पर राहुल प्रजापति, नीतिन प्रजापति, अरुण प्रजापति, देवी प्रजापति और वैजयंती के खिलाफ मारपीट, गाली-गलौज, तोड़फोड़ और जान से मारने की धमकी की धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि मेडिकल रिपोर्ट और बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

बाइट- जयराज कुबेर,अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक,ग्वालियर

  • gwalior-motherinlaw-daughterinlaw-fight-over-cooking-inlaws-assault-family-at-home
  • Manisha Gupta

    Manisha Gupta

    Related Posts

    दुरंतो एक्सप्रेस पर अचानक पथराव, AC कोचों के शीशे चटके, यात्रियों में मचा हड़कंप

    महाराष्ट्र में नागपुर-मुंबई रेल मार्ग पर बोरखेड़ी स्टेशन के…

    गणेश पंडाल में सो रहे लोगों पर करंट का कहर: 4 की मौत, 3 लोग घायल

    मध्य प्रदेश के मंडला जिले में गणेश विसर्जन के…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना