रतलाम पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 55 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ तस्कर युनुस गिरफ्तार, फोरलेन पर घेराबंदी कर दबोचा

रतलाम: पुलिस ने मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने 55 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत लगभग 5.50 लाख रुपये बताई जा रही है।

ये भी पढ़े – रतलाम: जावरा तहसील न्यायालय में नेशनल लोक अदालत आयोजित, 564 प्रकरणों का हुआ निराकरण

पुलिस अधीक्षक रतलाम अमित कुमार के निर्देश पर जिले में मादक पदार्थ तस्करों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में थाना रिंगनोद पुलिस ने अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विवेक कुमार लाल और एसडीओपी जावरा संदीप मालवीय के मार्गदर्शन में यह कार्रवाई की।पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी, जिसके आधार पर टीम ने कलालिया फंटा, महू-नीमच फोरलेन हाईवे ढोढर पर घेराबंदी की और आरोपी युनुस पिता सैय्यद हबीब, निवासी वकील कॉलोनी रतलाम को पकड़ा।

तलाशी के दौरान उसके पास से 55 ग्राम एमडी ड्रग्स बरामद की गई। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और उससे ड्रग्स के स्रोत को लेकर पूछताछ जारी है। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी आनंद सिंह आजाद, उपनिरीक्षक रघुवीर जोशी सहित पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

ये भी पढ़े – रतलाम में यातायात सुरक्षा अभियान तेज, 1374 वाहन चालकों पर कार्रवाई, ₹4 लाख से अधिक जुर्माना वसूला

  • ratlam-police-md-drugs-smuggler-arrested-55-grams-narcotics-seized-ndps-action
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    गणेश पंडाल में सो रहे लोगों पर करंट का कहर: 4 की मौत, 3 लोग घायल

    मध्य प्रदेश के मंडला जिले में गणेश विसर्जन के…

    पीएचसी सालोन-बी में सीएमएचओ का औचक निरीक्षण, लापरवाही पर सुपरवाइजर और डीईओ को नोटिस

    दतिया/ राजकुमार शर्मा: दतिया के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सालोन-बी…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना