रतलाम: जावरा तहसील न्यायालय में नेशनल लोक अदालत आयोजित, 564 प्रकरणों का हुआ निराकरण

रतलाम: जावरा तहसील न्यायालय में शनिवार को नेशनल लोक अदालत का आयोजन किया गया। कार्यक्रम मध्यप्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण रतलाम की प्रधान जिला न्यायाधीश नीना आशापुरे के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। नेशनल लोक अदालत का शुभारंभ जिला न्यायाधीश एवं तहसील विधिक सेवा समिति जावरा के अध्यक्ष जंगबहादुर सिंह राजपूत सहित न्यायिक अधिकारियों, अभिभाषक संघ और न्यायालय कर्मचारियों की उपस्थिति में दीप प्रज्ज्वलन कर किया गया।

ये भी पढ़े – रतलाम के जावरा में 15.30 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ 3 आरोपी गिरफ्तार, पुलिस की बड़ी कार्रवाई

लोक अदालत के सफल संचालन के लिए तहसील न्यायालय में 7 खंडपीठों का गठन किया गया। इस दौरान क्लेम, चेक बाउंस, सिविल, विद्युत अधिनियम, आपराधिक और हिंदू विवाह अधिनियम से जुड़े मामलों का निराकरण किया गया। आयोजित लोक अदालत में कुल 116 लंबित प्रकरणों का निराकरण कर 84 लाख 1 हजार 100 रुपये की राशि से संबंधित मामलों का समाधान किया गया, जिससे 364 पक्षकार लाभांवित हुए।

वहीं बैंक, बीमा कंपनी, विद्युत अधिनियम और नगर पालिका से जुड़े 448 प्री-लिटिगेशन प्रकरणों का भी निराकरण करते हुए 14 लाख 62 हजार 652 रुपये की वसूली की गई। विशेष न्यायाधीश विद्युत अधिनियम जंगबहादुर सिंह राजपूत के न्यायालय में विद्युत अधिनियम के 26 प्रकरणों और 15 प्री-लिटिगेशन मामलों का निराकरण कर 1 लाख 71 हजार रुपये की वसूली की गई। कार्यक्रम में न्यायिक अधिकारियों, बैंक स्टाफ, एमपीईबी, नगर पालिका कर्मचारियों और तहसील विधिक सेवा समिति जावरा के कर्मचारियों की उपस्थिति रही।

ये भी पढ़े – रतलाम: जावरा में बकरा चोरी गैंग का पर्दाफाश, 4 आरोपी गिरफ्तार; ₹6.62 लाख का माल बरामद

  • jaora-tehsil-court-national-lok-adalat-resolved-more-than-500-cases
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    बस किराया बढ़ोतरी के विरोध में कलेक्टर को सौंपा आवेदन, 15 दिन में फैसला नहीं तो आंदोलन की चेतावनी

    दिगौड़ा/ धर्मेंद्र सिंह लोधी: मध्यप्रदेश में हाल ही में…

    आगे पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    गन्ने से Ethanol पर रोक की तैयारी – चीनी कीमतें घटाने के लिए सरकार का बड़ा कदम

    गन्ने से Ethanol पर रोक की तैयारी – चीनी कीमतें घटाने के लिए सरकार का बड़ा कदम

    भोपाल में पुलिसकर्मियों के लिए बड़ा ऐलान, दो साल में आरक्षक-SI के सभी रिक्त पद भरने का लक्ष्य

    भोपाल में पुलिसकर्मियों के लिए बड़ा ऐलान, दो साल में आरक्षक-SI के सभी रिक्त पद भरने का लक्ष्य

    IPS अधिकारी के पति के संविलियन पर सवाल, 16 साल की सेवा प्रभावित होने का दावा

    IPS अधिकारी के पति के संविलियन पर सवाल, 16 साल की सेवा प्रभावित होने का दावा

    भोपाल में मुख्यमंत्री मोहन यादव ने किया तिरंगा यात्रा का नेतृत्व, ‘हर घर तिरंगा’ अभियान की शुरुआत

    भोपाल में मुख्यमंत्री मोहन यादव ने किया तिरंगा यात्रा का नेतृत्व, ‘हर घर तिरंगा’ अभियान की शुरुआत

    छिंदवाड़ा पहुंचे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, जन विश्वास अभियान का करेंगे शुभारंभ

    छिंदवाड़ा पहुंचे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, जन विश्वास अभियान का करेंगे शुभारंभ