बीना में जया किशोरी की भागवत कथा में उमड़ा जनसैलाब, श्रद्धा और भक्ति के माहौल में डूबा पूरा क्षेत्र

सागर: बीना शहर में इन दिनों धार्मिक और आध्यात्मिक माहौल देखने को मिल रहा है, जहां अंतरराष्ट्रीय कथा व्यास जया किशोरी के मुखारविंद से श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा है। 9 मई से शुरू हुई यह सात दिवसीय कथा 15 मई तक चलेगी। कथा के दौरान श्रद्धालुओं का भारी जनसैलाब उमड़ पड़ा, जिससे कथा स्थल छोटा पड़ता नजर आया। आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से भी बड़ी संख्या में भक्त इस आयोजन में शामिल हो रहे हैं।

विशेष सत्र के दौरान सागर विधायक शैलेंद्र कुमार जैन ने भी कार्यक्रम में शिरकत की। उन्होंने व्यास पीठ का पूजन कर जया किशोरी से आशीर्वाद लिया और उपस्थित जनसमूह को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि श्रीमद् भागवत कथा जीवन में ज्ञान, भक्ति और वैराग्य का मार्ग दिखाती है और कठिन परिस्थितियों से निकलने का मार्ग प्रदान करती है। जया किशोरी जी ने अपने भजनों और प्रवचनों से श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। कथा पांडाल में भक्ति संगीत और जयकारों से पूरा वातावरण आध्यात्मिक ऊर्जा से भर गया।

इस भव्य आयोजन की मुख्य आयोजक बीना विधायक निर्मला सप्रे रहीं। कार्यक्रम में भाजपा जिला अध्यक्ष श्याम तिवारी, पूर्व जिला अध्यक्ष गौरव सिरोठिया, युवा नेता अविराज सिंह सहित कई जनप्रतिनिधि भी मौजूद रहे। आयोजन के दौरान सुरक्षा और व्यवस्था के व्यापक इंतजाम किए गए हैं, जिससे श्रद्धालु शांतिपूर्ण तरीके से कथा का आनंद ले रहे हैं।

ये भी पढ़े – सागर कलेक्टर प्रतिभा पाल का शाहगढ़ दौरा, जनसुनवाई में सुनीं समस्याएं, स्वास्थ्य केंद्र और मंडी का किया औचक निरीक्षण

  • bina-jaya-kishori-bhagwat-katha-crowd-devotional-event-shailendra-jain-attendance
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    सेवढ़ा में चौथे दिन भी नहीं टूटी आउटसोर्स कर्मचारियों की हड़ताल, अधिकारियों की समझाइश बेअसर, बाजार बंद का आह्वान

    सेवढ़ा/ राजकुमार शर्मा: नगर परिषद सेवढ़ा में विभिन्न मांगों…

    आगे पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    भोपाल में वाटर बोट से निकलेगी तिरंगा यात्रा, तैयारियों का मंत्री ने लिया जायजा

    भोपाल में वाटर बोट से निकलेगी तिरंगा यात्रा, तैयारियों का मंत्री ने लिया जायजा

    MP के किसानों को खेती की जमीन अधिग्रहण पर मिलेगा 4 गुना मुआवजा

    MP के किसानों को खेती की जमीन अधिग्रहण पर मिलेगा 4 गुना मुआवजा

    15 अगस्त पर मध्य प्रदेश में मुख्यमंत्री से लेकर मंत्री तक फहराएंगे तिरंगा, सरकार ने तय की जिलों की जिम्मेदारी

    15 अगस्त पर मध्य प्रदेश में मुख्यमंत्री से लेकर मंत्री तक फहराएंगे तिरंगा, सरकार ने तय की जिलों की जिम्मेदारी

    119वें बलिदान दिवस पर ब्रांणवाणी विशेष: जानिए कैसे महज 18 वर्ष की उम्र में खुदीराम बोस ने देश के लिए दे दिया सर्वोच्च बलिदान और बन गए युवाओं के प्रेरणास्रोत

    119वें बलिदान दिवस पर ब्रांणवाणी विशेष: जानिए कैसे महज 18 वर्ष की उम्र में खुदीराम बोस ने देश के लिए दे दिया सर्वोच्च बलिदान और बन गए युवाओं के प्रेरणास्रोत

    झारखंड में छात्रों पर कथित पुलिस कार्रवाई के विरोध में NDA सांसदों का संसद परिसर में मार्च, विपक्ष पर सदन बाधित करने का आरोप

    झारखंड में छात्रों पर कथित पुलिस कार्रवाई के विरोध में NDA सांसदों का संसद परिसर में मार्च, विपक्ष पर सदन बाधित करने का आरोप