जबलपुर मेडिकल कॉलेज में 66 लाख गबन मामले पर हंगामा, सामाजिक कार्यकर्ता ने उठाए सवाल, EOW जांच की मांग तेज

जबलपुर: नेताजी सुभाषचंद्र बोस मेडिकल कॉलेज अस्पताल में 66 लाख रुपये के कथित गबन मामले ने तूल पकड़ लिया है। ओपीडी पर्चियों से वसूली गई राशि को वर्षों तक बैंक खाते में जमा नहीं किए जाने के खुलासे के बाद पूरे प्रशासनिक तंत्र पर सवाल खड़े हो गए हैं। सामाजिक कार्यकर्ता अभिषेक पाठक ने इस मामले पर गंभीर आपत्ति जताते हुए जांच की मांग की है। उन्होंने कहा कि मरीजों से लगातार पर्ची शुल्क लिया जाता रहा, लेकिन वह राशि सरकारी खाते में जमा नहीं हुई, जो गंभीर वित्तीय अनियमितता को दर्शाता है।

उन्होंने आरोप लगाया कि 5 वर्षों तक इतनी बड़ी अनियमितता अधिकारियों की नजर से कैसे बची रही, यह समझ से परे है। यदि समय-समय पर खातों और रिकॉर्ड का मिलान किया जाता, तो यह घोटाला पहले ही सामने आ सकता था। अभिषेक पाठक ने आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ (EOW) और पुलिस प्रशासन से निष्पक्ष जांच की मांग की है। साथ ही उन्होंने जबलपुर एसपी को शिकायत सौंपकर दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।

फिलहाल मेडिकल कॉलेज प्रबंधन द्वारा जांच समिति गठित किए जाने और मामले की जानकारी पुलिस को सौंपे जाने की बात कही जा रही है। हालांकि अब जनता पूरे मामले में पारदर्शी जांच और दोषियों पर कठोर कार्रवाई की मांग कर रही है।

ये भी पढ़े – जबलपुर में डेढ़ साल के मासूम पर पड़ोसी का हमला, हथेली काटने का आरोप, पीड़ित परिवार ने एसपी से लगाई गुहार

  • jabalpur-medical-college-66-lakh-scam-social-worker-demands-eow-probe-sp-complaint
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    हजारों एकड़ वन भूमि पर अतिक्रमण का खेल: दिखावे की कार्रवाई में एक ट्रैक्टर जब्त, बड़े माफिया पर सवाल कायम

    सीहोर जिले के लाड़कुई वन परिक्षेत्र में वन भूमि…

    आगे पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    पाकिस्तानी बहू से भारत की जासूस बनने तक की कहानी, कैसे बचा INS विक्रांत? जानिए पूरी दास्तान

    पाकिस्तानी बहू से भारत की जासूस बनने तक की कहानी, कैसे बचा INS विक्रांत? जानिए पूरी दास्तान

    ऑपरेशन सिंदूर के 6 शहीदों के नाम पहली बार सार्वजनिक, 5 सेना और 1 वायुसेना के जवान शामिल

    ऑपरेशन सिंदूर के 6 शहीदों के नाम पहली बार सार्वजनिक, 5 सेना और 1 वायुसेना के जवान शामिल

    टेलर स्विफ्ट करेंगी ट्रैविस केल्से से शादी? मैडिसन स्क्वायर गार्डन के आसपास सड़कें बंद करने की मांगी गई अनुमति

    टेलर स्विफ्ट करेंगी ट्रैविस केल्से से शादी? मैडिसन स्क्वायर गार्डन के आसपास सड़कें बंद करने की मांगी गई अनुमति

    भारत में महंगे हुए iPad और MacBook, AI बूम के चलते Apple ने बढ़ाईं ₹70,000 तक कीमतें

    भारत में महंगे हुए iPad और MacBook, AI बूम के चलते Apple ने बढ़ाईं ₹70,000 तक कीमतें

    चीन में 7 लाख डिलीवरी वर्कर्स की जगह लेंगे रोबोट, JD.com संस्थापक का बड़ा दावा

    चीन में 7 लाख डिलीवरी वर्कर्स की जगह लेंगे रोबोट, JD.com संस्थापक का बड़ा दावा