सागर कलेक्टर प्रतिभा पाल सख्त, जनसुनवाई से गैरहाजिर दो अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस, 3 दिन में मांगा जवाब

सागर: शाहगढ़ में आयोजित विशेष जनसुनवाई के दौरान लापरवाही पर कलेक्टर प्रतिभा पाल ने सख्त कार्रवाई की है। जनसुनवाई से अनुपस्थित रहने पर दो विभागीय अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। कलेक्टर ने पहले ही सभी अधिकारियों को निर्देश दिए थे कि वे जनसुनवाई में अनिवार्य रूप से उपस्थित रहकर जनता की समस्याओं का मौके पर निराकरण करें। इसके बावजूद पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. रोहित शिटोले और MPEB के कार्यपालन यंत्री मयंक मरकाम बिना सूचना के अनुपस्थित पाए गए।

ये भी पढ़े – सागर कलेक्टर प्रतिभा पाल का शाहगढ़ दौरा, जनसुनवाई में सुनीं समस्याएं, स्वास्थ्य केंद्र और मंडी का किया औचक निरीक्षण

इस गंभीर लापरवाही को देखते हुए कलेक्टर ने दोनों अधिकारियों को नोटिस जारी कर 3 कार्य दिवस के भीतर स्पष्टीकरण देने के निर्देश दिए हैं। संतोषजनक जवाब न मिलने पर अनुशासनात्मक कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई है।

कलेक्टर प्रतिभा पाल ने बैठक में मौजूद अन्य अधिकारियों को भी स्पष्ट निर्देश दिए कि जनहित के कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि जनसुनवाई शासन की प्राथमिकता है और इसमें अनुपस्थिति सीधे तौर पर जनता के प्रति उदासीनता को दर्शाती है।

ये भी पढ़े – बीना में जया किशोरी की भागवत कथा में उमड़ा जनसैलाब, श्रद्धा और भक्ति के माहौल में डूबा पूरा क्षेत्र

 

  • sagar-collector-pratibha-pal-show-cause-notice-officers-absent-jan-sunwai-shahgarh-action
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    MP Cabinet: छात्रों को यूनिफॉर्म के बदले ₹600, अग्निवीरों को सरकारी भर्ती में 20% आरक्षण

    भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में 29…

    रतलाम में सड़क सुरक्षा को लेकर 10 दिवसीय अभियान, 900 छात्रों ने सीखे यातायात नियम

    नाहरू खान|रतलाम। सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने और लोगों…

    You Missed

    MP Bus Fare: सुगम परिवहन सेवा के बाद भी महंगा सफर, 1 KM के ₹2 किराये पर उठे सवाल

    MP Bus Fare: सुगम परिवहन सेवा के बाद भी महंगा सफर, 1 KM के ₹2 किराये पर उठे सवाल

    कांग्रेस पर भाजपा का बड़ा हमला, बिहारीलाल आर्य बोले- संवैधानिक संस्थाओं पर आरोप हताशा का प्रतीक

    कांग्रेस पर भाजपा का बड़ा हमला, बिहारीलाल आर्य बोले- संवैधानिक संस्थाओं पर आरोप हताशा का प्रतीक

    उज्जैन में शाही मस्जिद के हिस्से को हटाने पर बवाल, पथराव के बाद पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले

    उज्जैन में शाही मस्जिद के हिस्से को हटाने पर बवाल, पथराव के बाद पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले

    पीएचसी सालोन-बी में सीएमएचओ का औचक निरीक्षण, लापरवाही पर सुपरवाइजर और डीईओ को नोटिस

    पीएचसी सालोन-बी में सीएमएचओ का औचक निरीक्षण, लापरवाही पर सुपरवाइजर और डीईओ को नोटिस

    समूह सचिव हटाने पर उठे सवाल, आजीविका मिशन के अधिकारियों पर मिलीभगत के आरोप

    समूह सचिव हटाने पर उठे सवाल, आजीविका मिशन के अधिकारियों पर मिलीभगत के आरोप