महिला आरक्षण के विरोध पर भड़कीं महिलाएं, शामली में सांसद इकरा हसन के आवास के बाहर सैकड़ों महिलाओं का धरना प्रदर्शन

शामली: महिला आरक्षण को लेकर राजनीतिक माहौल गरमा गया। संसद में महिला आरक्षण बिल के विरोध में मतदान किए जाने को लेकर सैकड़ों महिलाओं ने समाजवादी पार्टी की कैराना सांसद इकरा हसन के आवास के बाहर धरना प्रदर्शन किया।

मंगलवार दोपहर भाजपा की विधानसभा संयोजक सुधा तोमर और कांधला मंडल संयोजक प्रतिभा उर्फ सिमरन के नेतृत्व में महिलाएं पुराना बाईपास स्थित सांसद आवास पहुंचीं। यहां महिलाओं ने दरी बिछाकर धरना दिया और नारेबाजी की।

प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहीं महिलाओं ने आरोप लगाया कि सांसद खुद महिला होने के बावजूद महिला आरक्षण के मुद्दे पर विपक्ष के साथ खड़ी नजर आईं। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि आज की महिलाएं हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं और उन्हें बराबरी का अधिकार मिलना चाहिए। महिलाओं ने नारे लगाते हुए कहा कि महिला शक्ति का अपमान बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। प्रदर्शन के दौरान सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल भी तैनात रहा।

ये भी पढ़े – शामली: प्रसव में लापरवाही का आरोप, किसान संगठन संग सीएमओ ऑफिस पहुंचा पीड़ित

  • shamli-women-protest-outside-sp-mp-iqra-hasan-residence-over-women-reservation
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो 2026 का चौथा संस्करण…

    AI रोबोटिक्स सीखेंगे छात्र: अयोध्या पॉलीटेक्निक में बनेगा हाईटेक सेंटर, 7 करोड़ से ज्यादा की लागत

    अयोध्या के राजकीय पॉलीटेक्निक में सेंटर ऑफ एक्सीलेंस का…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना