गोंडा रिजर्व पुलिस लाइन को मिला ISO 9001:2015 प्रमाण पत्र, उत्कृष्ट प्रबंधन और आधुनिक सुविधाओं के लिए मिली बड़ी उपलब्धि

गोंडा: उत्तर प्रदेश के गोंडा जनपद की रिजर्व पुलिस लाइन को उत्कृष्ट प्रशासनिक व्यवस्था, गुणवत्ता प्रबंधन और अनुशासित कार्य संस्कृति के लिए ISO 9001:2015 प्रमाण पत्र प्रदान किया गया है। यह प्रमाण पत्र बेहतर प्रबंधन प्रणाली, प्रशिक्षण गुणवत्ता और संसाधनों के प्रभावी संचालन के लिए दिया गया है।

पुलिस अधीक्षक गोंडा ने मंगलवार को पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश राजीव कृष्ण को यह प्रमाण पत्र भेंट कर इस उपलब्धि की जानकारी दी। रिजर्व पुलिस लाइन गोंडा में पुलिसकर्मियों और उनके परिवारों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए आधुनिक लाइब्रेरी, अत्याधुनिक जिम, आदर्श बैरक, आदर्श मेस, वातानुकूलित क्रेच, पुलिस कैफे, बहुउद्देशीय हॉल, चिल्ड्रेन पार्क और फ्लड लाइट युक्त खेल मैदान जैसी आधुनिक सुविधाएं विकसित की गई हैं।

इस उपलब्धि के पीछे उत्तर प्रदेश पुलिस फैमिली वेलफेयर एसोसिएशन “वामा सारथी” की अध्यक्षा श्रीमती मीनाक्षी सिंह और गोंडा वामा सारथी अध्यक्षा डॉ. तन्वी जायसवाल के मार्गदर्शन को भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

पुलिस अधीक्षक गोंडा ने इस उपलब्धि का श्रेय पुलिस लाइन के अधिकारियों और कर्मचारियों की टीम भावना, अनुशासन और मेहनत को दिया तथा भविष्य में भी उत्कृष्ट कार्य संस्कृति बनाए रखने की बात कही।

ये भी पढ़े – विनेश फोगाट की कुश्ती में धमाकेदार वापसी, गोंडा में नेशनल ओपन रैंकिंग टूर्नामेंट में उतरेंगी

  • gonda-reserve-police-line-gets-iso-9001-2015-certificate-up-police-achievement
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो 2026 का चौथा संस्करण…

    AI रोबोटिक्स सीखेंगे छात्र: अयोध्या पॉलीटेक्निक में बनेगा हाईटेक सेंटर, 7 करोड़ से ज्यादा की लागत

    अयोध्या के राजकीय पॉलीटेक्निक में सेंटर ऑफ एक्सीलेंस का…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना