सागर विधायक शैलेंद्र जैन का बढ़ा कद, विधानसभा की ताकतवर ‘सदस्य सुविधा समिति’ के सभापति नियुक्त

भोपाल/आदित्य शंकर तिवारी: सागर के भाजपा विधायक शैलेंद्र कुमार जैन को भोपाल में अहम जिम्मेदारी मिली है। शैलेंद्र कुमार जैन सागर विधानसभा क्षेत्र से लगातार चौथी बार भाजपा से विजय विधायक रहे हैं। उन्हें विधानसभा की सदस्य सुविधा समिति का सभापति नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र तोमर द्वारा की गई है जो प्रदेश की राजनीति और बुंदेलखंड अंचल के लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

क्या होती है सदस्य सुविधा समिति

सदस्य सुविधा समिति विधानसभा की एक बेहद प्रभावशाली आंतरिक समिति होती है। इसका सीधा संबंध प्रदेश के सभी विपक्ष और सत्ताधारी विधायकों के विशेषाधिकारों और सुविधाओं से होता है। क्योंकि यह समिति विधायकों को मिलने वाले आवास, भोजन, चिकित्सा सहायता और अन्य दैनिक भत्तों व सुविधाओं की पूरी निगरानी रखती है। इसके साथ ही विधायकों के राजनीतिक दौरों के दौरान मिलने वाले सरकारी प्रोटोकॉल, उनके निर्वाचन क्षेत्रों में अतिरिक्त क्लर्क, स्टाफ की व्यवस्था और कार्यालय भवनों की मंजूरी भी यही समिति देती है।

इसके अलावा विधायकों को वाहन या आवास खरीदने के लिए मिलने वाले कर्ज पर ब्याज अनुदान जैसे वित्तीय मामलों की समीक्षा और उसे मुख्यमंत्री व वित्त विभाग से मंजूर करवाना भी समिति के अधिकार क्षेत्र में ही आता है। कुल मिलाकर कहा जा सकता है कि इस समिति के अंतिम आदेश और अनुशंसाएं सभापति शैलेंद्र जैन ही जारी करेंगे। इतना ही नहीं समिति सभापति सीधे मुख्यमंत्री, सामान्य प्रशासन विभाग (GAD) और वित्त विभाग के साथ बैठकें कर नीतियों पर निर्णय लेते हैं।

विधायक शैलेन्द्र जैन का बढ़ा कद

विधानसभा सदस्य समिति का सभापति बनने के साथ ही विधायक शैलेंद्र जैन का राजनीतिक कद बढ़ेगा। क्योंकि इस पद पर रहते हुए शैलेंद्र जैन सिर्फ भाजपा ही नहीं, बल्कि कांग्रेस और अन्य दलों के विधायकों की समस्याओं और मांगों के निवारण का जरिया बनेंगे। इससे उनका राजनीतिक प्रभाव बढ़ेगा। कहा जा सकता है कि भले ही इस समिति का सीधा कनेक्शन प्रशासनिक मंत्रालय से नहीं है, लेकिन सभी विधायकों के हितों से जुड़े होने के कारण इस समिति के सभापति को किसी कैबिनेट मंत्री से कम नहीं आंका जाता। सरकार को समिति की सिफारिशों पर गंभीरता से विचार करना होता है।

भाजपा ने राजनैतिक और क्षेत्रीय संतुलन की कोशिश

इस नियुक्ति को कुल मिलाकर कहा जा सकता है कि भाजपा ने राजनीतिक और क्षेत्रिय संतुलन बनाने की पूरी कोशिश की है। साथ ही साथ लगातार चार बार चुनाव जीतने वाले विधायक की अहम जिम्मेदारी सौंपकर उनकी वरिष्ठता को सम्मान दिया है। यह नियुक्ति बुंदेलखंड अंचल के लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

  • sagar-mla-shailendra-jain-appointed-chairman-assembly-committee
Rashel Kachwah Rajput

Rashel Kachwah Rajput

14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

Related Posts

अगले साल भारत दौरे पर आएंगे राष्ट्रपति ट्रंप, अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो का बड़ा ऐलान

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के अगले साल भारत…

आगे पढ़ें
हजारों एकड़ वन भूमि पर अतिक्रमण का खेल: दिखावे की कार्रवाई में एक ट्रैक्टर जब्त, बड़े माफिया पर सवाल कायम

सीहोर जिले के लाड़कुई वन परिक्षेत्र में वन भूमि…

आगे पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

पाकिस्तानी बहू से भारत की जासूस बनने तक की कहानी, कैसे बचा INS विक्रांत? जानिए पूरी दास्तान

पाकिस्तानी बहू से भारत की जासूस बनने तक की कहानी, कैसे बचा INS विक्रांत? जानिए पूरी दास्तान

ऑपरेशन सिंदूर के 6 शहीदों के नाम पहली बार सार्वजनिक, 5 सेना और 1 वायुसेना के जवान शामिल

ऑपरेशन सिंदूर के 6 शहीदों के नाम पहली बार सार्वजनिक, 5 सेना और 1 वायुसेना के जवान शामिल

टेलर स्विफ्ट करेंगी ट्रैविस केल्से से शादी? मैडिसन स्क्वायर गार्डन के आसपास सड़कें बंद करने की मांगी गई अनुमति

टेलर स्विफ्ट करेंगी ट्रैविस केल्से से शादी? मैडिसन स्क्वायर गार्डन के आसपास सड़कें बंद करने की मांगी गई अनुमति

भारत में महंगे हुए iPad और MacBook, AI बूम के चलते Apple ने बढ़ाईं ₹70,000 तक कीमतें

भारत में महंगे हुए iPad और MacBook, AI बूम के चलते Apple ने बढ़ाईं ₹70,000 तक कीमतें

चीन में 7 लाख डिलीवरी वर्कर्स की जगह लेंगे रोबोट, JD.com संस्थापक का बड़ा दावा

चीन में 7 लाख डिलीवरी वर्कर्स की जगह लेंगे रोबोट, JD.com संस्थापक का बड़ा दावा