हमीरपुर; डिप्टी सीएमओ और एसडीएम ने आलोक पैथोलॉजी को किया सीज, सुमेरपुर में अस्पताल संचालकों में मचा हड़कंप

हमीरपुर/अमित मिश्रा: हमीरपुर के सुमेरपुर कस्बे के मैथिलीशरण मार्ग में डिप्टी सीएमओ एवं एसडीएम सदर ने छापा मारकर वर्षों से संचालित आलोक पैथोलॉजी को सीज़ कर दिया है। अचानक हुई इस कार्रवाई से निजीअस्पताल संचालको में हड़कंप मच गया और कई लोग अपने संस्थानों में ताला डालकर भूमिगत हो गए।

डिप्टी सीएमओ चतुर्भुज राजपूत ने एसडीएम सदर अभिषेक कुमार के साथ दोपहर में मैथिली शरण मार्ग में संचालित आलोक पैथोलॉजी में छापा मारा। मौके पर पैथोलॉजी में कोई नहीं मिला और किसी तरह के कागजात नहीं मिले। इस पर पैथोलॉजी को सीज करके दो दिवस में कागजात मांगे गए हैं।

सुमेरपुर कस्बे में स्वास्थ्य विभाग की इस कार्यवाही से कस्बे में संचालित निजी अस्पतालों में हडकंप मच गया। कार्यवाही के भय से तमाम लोग संस्थानों में ताला डालकर भूमिगत हो गए। टीम के वापस जाने के बाद ही शाम के समय अन्य पैथोलॉजी एवं क्लिनिकों के ताले खुल सके।

  • hamirpur-sumerpur-alok-pathology-sealed-sdm-deputy-cmo-raid
Rashel Kachwah Rajput

Rashel Kachwah Rajput

14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

CAG रिपोर्ट के बाद रेल मंत्री का बड़ा एक्शन, 20 हजार जगहों पर लगेगा ‘टैंक टू टैप’ सिस्टम

CAG रिपोर्ट के बाद रेल मंत्री का बड़ा एक्शन, 20 हजार जगहों पर लगेगा ‘टैंक टू टैप’ सिस्टम

‘कांग्रेस को शर्म आनी चाहिए’, वंदे मातरम विवाद पर सोनिया गांधी को अमित शाह की फटकार

‘कांग्रेस को शर्म आनी चाहिए’, वंदे मातरम विवाद पर सोनिया गांधी को अमित शाह की फटकार

लाल किले के प्राचीर से पीएम नरेंद्र मोदी का बड़ा ऐलान, रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता को बताया राष्ट्रीय प्राथमिकता

लाल किले के प्राचीर से पीएम नरेंद्र मोदी का बड़ा ऐलान, रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता को बताया राष्ट्रीय प्राथमिकता

वंदे मातरम के अपमान का आरोप लगाकर सीएम मोहन यादव ने कांग्रेस पर साधा निशाना, राहुल-सोनिया से माफी की मांग

वंदे मातरम के अपमान का आरोप लगाकर सीएम मोहन यादव ने कांग्रेस पर साधा निशाना, राहुल-सोनिया से माफी की मांग

स्वतंत्रता दिवस पर जीतू पटवारी ने दी शुभकामनाएं, बोले- मध्यप्रदेश में भ्रष्टाचार के खिलाफ कांग्रेस तेज करेगी लड़ाई

स्वतंत्रता दिवस पर जीतू पटवारी ने दी शुभकामनाएं, बोले- मध्यप्रदेश में भ्रष्टाचार के खिलाफ कांग्रेस तेज करेगी लड़ाई