केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान और पंजाब CM भगवंत मान की मुलाकात, कृषि सुधार और किसान कल्याण पर हुई अहम चर्चा

नई दिल्ली: केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण तथा ग्रामीण विकास मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान से बुधवार शाम पंजाब के मुख्यमंत्री श्री भगवंत मान ने मुलाकात की। इस उच्चस्तरीय बैठक में पंजाब के कृषि एवं किसान कल्याण से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक के दौरान धान की मिलिंग से जुड़ी समस्याओं, फसल विविधीकरण को बढ़ावा देने, जल संसाधनों के संरक्षण तथा तिलहन, दलहन, कपास और बागवानी मिशनों के माध्यम से कृषि के सतत विकास जैसे विषयों पर गंभीर विचार-विमर्श हुआ। बैठक के बाद मीडिया को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि पंजाब ने देश की खाद्य सुरक्षा को मजबूत करने में ऐतिहासिक भूमिका निभाई है और आज भी वह देश का अन्न भंडार बना हुआ है।

उन्होंने पंजाब के किसानों के योगदान की सराहना करते हुए कहा कि केंद्र सरकार कृषि क्षेत्र से जुड़ी सभी योजनाओं और मिशनों में राज्य को पूरा सहयोग देगी। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार कपास, दलहन, तिलहन और बागवानी मिशनों के माध्यम से पंजाब की कृषि व्यवस्था को और मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध है। साथ ही फसल विविधीकरण को बढ़ावा देने और जल संरक्षण पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता पर भी बल दिया गया।

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि पंजाब के साथ मिलकर सरकार ऐसे प्रयास करेगी जिससे किसानों को फसल बदलाव के दौरान किसी प्रकार का नुकसान न हो, मिट्टी की गुणवत्ता बनी रहे और कृषि क्षेत्र जलवायु परिवर्तन के प्रभावों के प्रति अधिक सक्षम बन सके। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि देश में उर्वरकों की कोई कमी नहीं है, लेकिन संतुलित उपयोग से ही भूमि की उर्वरता बनाए रखना संभव है।

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बैठक में कहा कि पंजाब इस सीजन के निर्धारित 125 लाख मीट्रिक टन गेहूं खरीद लक्ष्य को पूरा करेगा और देश की खाद्यान्न आपूर्ति में अपनी अग्रणी भूमिका निभाता रहेगा। अतिरिक्त वित्तीय सहायता से जुड़े सवालों पर केंद्रीय मंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार विभिन्न कृषि और किसान कल्याण योजनाओं के माध्यम से पंजाब को निरंतर सहयोग देती रहेगी। उन्होंने पंजाब सरकार के सीड कमेटी में राज्य के प्रतिनिधि को शामिल करने के प्रस्ताव पर भी सकारात्मक विचार करने का आश्वासन दिया।

ये भी पढ़े – 15 से 20 मई तक पीएम नरेंद्र मोदी की यूरोप-खाड़ी यात्रा, निवेश और तकनीक साझेदारी को मिलेगा नया आयाम

  • union-minister-shivraj-singh-chouhan-bhagwant-mann-meeting-agriculture-farmers-welfare-discussion-punjab-centre-cooperation
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    ‘दिमागी नक्सल’ पर सोशल मीडिया में नया ट्विस्ट, Instagram पर बनी ‘Dimagi Naxal Party’, तेजी से बढ़े फॉलोअर्स

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वतंत्रता दिवस के मौके पर…

    आगे पढ़ें
    अनुच्छेद 370 पर महबूबा का बड़ा बयान, बोलीं- ‘समर्थन करती हूं, इसलिए मैं भी दिमागी नक्सल’

    श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री और पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी…

    आगे पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    CAG रिपोर्ट के बाद रेल मंत्री का बड़ा एक्शन, 20 हजार जगहों पर लगेगा ‘टैंक टू टैप’ सिस्टम

    CAG रिपोर्ट के बाद रेल मंत्री का बड़ा एक्शन, 20 हजार जगहों पर लगेगा ‘टैंक टू टैप’ सिस्टम

    ‘कांग्रेस को शर्म आनी चाहिए’, वंदे मातरम विवाद पर सोनिया गांधी को अमित शाह की फटकार

    ‘कांग्रेस को शर्म आनी चाहिए’, वंदे मातरम विवाद पर सोनिया गांधी को अमित शाह की फटकार

    लाल किले के प्राचीर से पीएम नरेंद्र मोदी का बड़ा ऐलान, रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता को बताया राष्ट्रीय प्राथमिकता

    लाल किले के प्राचीर से पीएम नरेंद्र मोदी का बड़ा ऐलान, रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता को बताया राष्ट्रीय प्राथमिकता

    वंदे मातरम के अपमान का आरोप लगाकर सीएम मोहन यादव ने कांग्रेस पर साधा निशाना, राहुल-सोनिया से माफी की मांग

    वंदे मातरम के अपमान का आरोप लगाकर सीएम मोहन यादव ने कांग्रेस पर साधा निशाना, राहुल-सोनिया से माफी की मांग

    स्वतंत्रता दिवस पर जीतू पटवारी ने दी शुभकामनाएं, बोले- मध्यप्रदेश में भ्रष्टाचार के खिलाफ कांग्रेस तेज करेगी लड़ाई

    स्वतंत्रता दिवस पर जीतू पटवारी ने दी शुभकामनाएं, बोले- मध्यप्रदेश में भ्रष्टाचार के खिलाफ कांग्रेस तेज करेगी लड़ाई