छत्रपति संभाजी महाराज की जयंती पर देशभर में श्रद्धांजलि, शीर्ष नेताओं ने किया नमन

भोपाल/दिल्ली: छत्रपति शिवाजी महाराज के पुत्र और मराठा साम्राज्य के वीर योद्धा छत्रपति संभाजी महाराज की जयंती पर पूरे देश में उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। इस अवसर पर लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान, मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सहित कई प्रमुख नेताओं ने उन्हें नमन करते हुए उनके साहस, बलिदान और राष्ट्रनिष्ठा को याद किया।

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा कि विपरीत परिस्थितियों में भी स्वराज, संस्कृति और राष्ट्रधर्म की रक्षा के लिए संभाजी महाराज का संघर्ष भारतीय इतिहास में अमर है। उन्होंने कहा कि असहनीय यातनाएं सहकर भी संभाजी महाराज अपने सिद्धांतों पर अडिग रहे और उनका जीवन आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बना रहेगा।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी ‘एक्स’ पर पोस्ट कर कहा कि छत्रपति संभाजी महाराज बचपन से ही राष्ट्रप्रेम और धर्मरक्षा के संस्कारों से ओतप्रोत थे। उन्होंने कई रणनीतिक क्षेत्रों को मुगलों के कब्जे से मुक्त कराया और अनेक युद्धों में विजय प्राप्त की। शाह ने कहा कि संभाजी महाराज ने स्वधर्म, स्वभाषा और स्वराज की रक्षा के लिए अपना सर्वोच्च बलिदान दिया।

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने उन्हें नमन करते हुए कहा कि उनका जीवन देशभक्ति, धर्मनिष्ठा और स्वराज्य के प्रति समर्पण का प्रतीक है, जो हर भारतीय के लिए प्रेरणादायी है।

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भी संभाजी महाराज को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि उन्होंने असहनीय यातनाओं को सहकर भी अपना धर्म नहीं छोड़ा एवं मातृभूमि के लिए अपना सर्वस्व न्यौछावर कर दिया। मां भारती की सेवा में उनका योगदान सदा अविस्मरणीय रहेगा

ये भी पढ़े – छत्तीसगढ़ CM का दिल्ली दौरा: गृह मंत्री अमित शाह से मिलेंगे विष्णु देव साय और विजय शर्मा

  • sambhaji-maharaj-birth-anniversary-tributes-political-leaders
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    दिल्ली के ब्लाइंड मर्डर का आरोपी गिरफ्तार: मानेसर में दर्जी बनकर रह रहा था, 24 साल से बदलता रहा ठिकाना

    दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने 24 साल पुराने…

    LPU बवाल पर CM भगवंत मान सख्त: DGP को मौके पर भेजा, छात्राओं के आरोपों की होगी जांच

    पंजाब के फगवाड़ा स्थित लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में छात्र…

    You Missed

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 6 देशों की कंपनियां, 25 सितंबर से ग्रेटर नोएडा में लगेगा कारोबार का बड़ा मंच

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से PM मोदी का संवाद, 35.42 लाख हितग्राहियों को मिले ₹212.57 करोड़

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    उज्जैन में 105 साल पुरानी परंपरा का भव्य नजारा, फूलडोल में दिखा शौर्य और कृष्ण लीला

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    भोपाल में गरबा को लेकर सियासी घमासान, रामेश्वर शर्मा के बयान पर आरिफ मसूद का पलटवार

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में PM मोदी की मिमिक्री पर विवाद, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना