जबलपुर के गोहलपुर में खूनी खेल: बदमाशों ने बीच सड़क पर युवक की चाकू गोदकर की हत्या

जबलपुर:  गोहलपुर थाना अंतर्गत समता कॉलोनी में देर रात आपसी रंजिश के चलते एक युवक की सरेराह चाकू मारकर हत्या कर दी गई। बदमाशों ने बीच सड़क पर युवक को घेरकर उस पर ताबड़तोड़ वार किए, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इस सनसनीखेज वारदात से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है।

जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान भावेश वीरानी के रूप में हुई है। ब्रांणवाणी को मिली जानकारी के मुताबिक देर रात जब भावेश समता कॉलोनी से गुजर रहा था, तभी इलाके के ही तीन बदमाशों अरुण, आयुष और शिव चौधरी ने उसे घेर लिया।

हमलावरों ने बिना मौका दिए भावेश पर चाकुओं से हमला कर दिया। लहूलुहान हालत में भावेश सड़क पर ही गिर पड़ा और उसकी जान चली गई। वारदात को अंजाम देने के बाद तीनों आरोपी मौके से फरार हो गए।घटना की सूचना मिलते ही गोहलपुर थाना प्रभारी (TI) रितेश पांडे पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज भेज दिया है। पुलिस के अनुसार, घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं ताकि आरोपियों की लोकेशन का पता चल सके। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश में घेराबंदी शुरू कर दी है।

ये भी पढ़े – जबलपुर: अवैध रेत परिवहन पर कार्रवाई, हाईवा चालक गिरफ्तार

  • jabalpur-gohalpur-samta-colony-murder-bhavesh-virani-stabbed-to-death
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    भोपाल में 32 किमी लंबी तिरंगा यात्रा, सीएम मोहन यादव हुए शामिल

    भोपाल में 32 किमी लंबी तिरंगा यात्रा, सीएम मोहन यादव हुए शामिल

    विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर शौर्य स्मारक पहुंचे सीएम मोहन यादव

    विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर शौर्य स्मारक पहुंचे सीएम मोहन यादव

    मध्य प्रदेश में रोज 130 महिलाएं-बच्चियां लापता, हाई कोर्ट सख्त

    मध्य प्रदेश में रोज 130 महिलाएं-बच्चियां लापता, हाई कोर्ट सख्त

    देवी अहिल्याबाई होल्कर की पुण्यतिथि पर CM मोहन यादव की बड़ी घोषणा, पाल-गड़रिया समाज को मिलेगा बोर्ड

    देवी अहिल्याबाई होल्कर की पुण्यतिथि पर CM मोहन यादव की बड़ी घोषणा, पाल-गड़रिया समाज को मिलेगा बोर्ड

    Yuva Sansad 2026: यूथ पार्लियामेंट में CM मोहन यादव का विजन, युवा बनें रोजगारदाता

    Yuva Sansad 2026: यूथ पार्लियामेंट में CM मोहन यादव का विजन, युवा बनें रोजगारदाता