केरल में कांग्रेस के CM चेहरे पर सस्पेंस खत्म होने की ओर, आज होगा ऐलान

तिरुवनंतपुरम: केरल में कांग्रेस के मुख्यमंत्री चेहरे को लेकर पिछले नौ दिनों से जारी सस्पेंस आज गुरुवार शाम तक खत्म होने की संभावना है। कांग्रेस नेतृत्व राज्य के अगले मुख्यमंत्री के नाम का औपचारिक ऐलान करेगा। इसके साथ ही केरल की राजनीति में नई सरकार गठन की प्रक्रिया तेज हो जाएगी।

तीन प्रमुख नेताओं के बीच मुकाबला

मुख्यमंत्री पद की दौड़ में इस समय तीन बड़े नेता शामिल हैं. नेता प्रतिपक्ष वीडी सतीशन, कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल और वरिष्ठ नेता रमेश चेन्नीथला. तीनों नेताओं ने 9 मई को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी से अलग-अलग मुलाकात कर अपनी दावेदारी पेश की थी.

रेस में केसी वेणुगोपाल सबसे आगे 

राहुल गांधी के करीबी माने जाने वाले केसी वेणुगोपाल इस रेस में सबसे आगे चल रहे हैं और उन्हें अधिकांश विधायकों का समर्थन प्राप्त है. वहीं, वीडी सतीशन को पिछले पांच वर्षों में विपक्ष का मजबूत चेहरा माना जा रहा है, जिन्होंने लेफ्ट फ्रंट सरकार के खिलाफ UDF का नेतृत्व किया. दूसरी ओर, रमेश चेन्नीथला अपने लंबे राजनीतिक अनुभव और संगठन में पकड़ के आधार पर दावेदारी मजबूत कर रहे हैं.

राहुल-खड़गे की बैठक के बाद फैसला तय


बुधवार को राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे के बीच करीब 40 मिनट तक बैठक हुई, जिसके बाद पार्टी महासचिव जयराम रमेश ने संकेत दिया कि मुख्यमंत्री का नाम तय हो चुका है और इसकी घोषणा आज की जाएगी।

विधायक दल की बैठक में होगा ऐलान

तिरुवनंतपुरम में आज दोपहर कांग्रेस विधायक दल की बैठक बुलाई गई है। माना जा रहा है कि बैठक में सीलबंद लिफाफे के जरिए मुख्यमंत्री के नाम का खुलासा किया जाएगा। इसके बाद विधायकों की सहमति लेकर राज्यपाल के समक्ष सरकार गठन का दावा पेश किया जाएगा।

पार्टी में संतुलन साधने की कोशिश

कांग्रेस के भीतर यह भी चर्चा है कि किसी एक गुट को नाराज होने से बचाने के लिए संगठन और मंत्रिमंडल में संतुलन का फॉर्मूला अपनाया जा सकता है। पार्टी नेतृत्व सभी गुटों को साथ लेकर आगे बढ़ने की रणनीति पर काम कर रहा है।

ये भी पढ़े – असम में घुसपैठ और कानून-व्यवस्था पर सख्त रुख, मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा बोले-वादे शब्दों से नहीं, काम से पूरे होंगे

  • kerala-chief-minister-choice-congress-race-vd-satheesan-veenugopal
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    फंडिंग का ‘सीक्रेट नेटवर्क’, क्या ‘ट्रस्ट’ की आड़ में चल रहा है देश का सबसे बड़ा और कथित “पवित्र” घोटाला?

    राजनीति और व्यापार के गलियारों से अक्सर भ्रष्टाचार और…

    आगे पढ़ें
    94 साल की उम्र में लिया बड़ा फैसला: आंध्र प्रदेश की महिला ने छोड़ी अमेरिकी नागरिकता, फिर अपनाई भारतीय नागरिकता

    आंध्र प्रदेश की 94 वर्षीय महिला ने मातृभूमि से…

    आगे पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    वल्लभ भवन की ‘फाइलें’ और ‘डील’, क्या मध्य प्रदेश में स्थानीय प्रतिभाओं के लिए बंद हैं मंत्रालय के दरवाजे?

    वल्लभ भवन की ‘फाइलें’ और ‘डील’, क्या मध्य प्रदेश में स्थानीय प्रतिभाओं के लिए बंद हैं मंत्रालय के दरवाजे?

    पाकिस्तानी बहू से भारत की जासूस बनने तक की कहानी, कैसे बचा INS विक्रांत? जानिए पूरी दास्तान

    पाकिस्तानी बहू से भारत की जासूस बनने तक की कहानी, कैसे बचा INS विक्रांत? जानिए पूरी दास्तान

    ऑपरेशन सिंदूर के 6 शहीदों के नाम पहली बार सार्वजनिक, 5 सेना और 1 वायुसेना के जवान शामिल

    ऑपरेशन सिंदूर के 6 शहीदों के नाम पहली बार सार्वजनिक, 5 सेना और 1 वायुसेना के जवान शामिल

    टेलर स्विफ्ट करेंगी ट्रैविस केल्से से शादी? मैडिसन स्क्वायर गार्डन के आसपास सड़कें बंद करने की मांगी गई अनुमति

    टेलर स्विफ्ट करेंगी ट्रैविस केल्से से शादी? मैडिसन स्क्वायर गार्डन के आसपास सड़कें बंद करने की मांगी गई अनुमति

    भारत में महंगे हुए iPad और MacBook, AI बूम के चलते Apple ने बढ़ाईं ₹70,000 तक कीमतें

    भारत में महंगे हुए iPad और MacBook, AI बूम के चलते Apple ने बढ़ाईं ₹70,000 तक कीमतें