छतरपुर/किशनगढ़ पुलिस का एक्शन: हत्या के प्रयास और बलवा की धाराओं में मामला दर्ज, एक दर्जन हिरासत में

छतरपुर: किशनगढ़ में पुलिस प्रशासन पर हुए हिंसक हमले के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। इस घटना को लेकर किशनगढ़ थाने में अमित भटनागर, दिव्या अहिरवार और हिसाबी राजपूत समेत 50 नामजद और 150 अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी (FIR) दर्ज की गई है। पुलिस ने अब तक एक दर्जन से अधिक संदिग्धों को हिरासत में ले लिया है।

गंभीर धाराओं में मामला दर्ज

पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ हत्या के प्रयास आपराधिक षड्यंत्र, शासकीय संपत्ति को नुकसान पहुँचाने, बलवा और मारपीट जैसी संगीन धाराओं के तहत केस दर्ज किया है। घटना की गंभीरता को देखते हुए अज्ञात उपद्रवियों की पहचान के लिए पुलिस ड्रोन कैमरों, उपलब्ध फोटो और वीडियो फुटेज की मदद ले रही है।

गिरफ्तारी के लिए पुलिस की घेराबंदी

फरार आरोपियों की धरपकड़ के लिए पुलिस की लगभग आधा दर्जन टीमें गठित की गई हैं, जो संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दे रही हैं। पुलिस प्रशासन का कहना है कि कानून व्यवस्था को हाथ में लेने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी और किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा।

ये भी पढ़े – छतरपुर के ढोढ़न में प्रशासनिक टीम पर पथराव, गाड़ियों में तोड़फोड़

  • chhatarpur-kishangarh-police-attack-fir-amit-bhatnagar-divya-ahirwar-arrest
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    हजारों एकड़ वन भूमि पर अतिक्रमण का खेल: दिखावे की कार्रवाई में एक ट्रैक्टर जब्त, बड़े माफिया पर सवाल कायम

    सीहोर जिले के लाड़कुई वन परिक्षेत्र में वन भूमि…

    आगे पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    वल्लभ भवन की ‘फाइलें’ और ‘डील’, क्या मध्य प्रदेश में स्थानीय प्रतिभाओं के लिए बंद हैं मंत्रालय के दरवाजे?

    वल्लभ भवन की ‘फाइलें’ और ‘डील’, क्या मध्य प्रदेश में स्थानीय प्रतिभाओं के लिए बंद हैं मंत्रालय के दरवाजे?

    पाकिस्तानी बहू से भारत की जासूस बनने तक की कहानी, कैसे बचा INS विक्रांत? जानिए पूरी दास्तान

    पाकिस्तानी बहू से भारत की जासूस बनने तक की कहानी, कैसे बचा INS विक्रांत? जानिए पूरी दास्तान

    ऑपरेशन सिंदूर के 6 शहीदों के नाम पहली बार सार्वजनिक, 5 सेना और 1 वायुसेना के जवान शामिल

    ऑपरेशन सिंदूर के 6 शहीदों के नाम पहली बार सार्वजनिक, 5 सेना और 1 वायुसेना के जवान शामिल

    टेलर स्विफ्ट करेंगी ट्रैविस केल्से से शादी? मैडिसन स्क्वायर गार्डन के आसपास सड़कें बंद करने की मांगी गई अनुमति

    टेलर स्विफ्ट करेंगी ट्रैविस केल्से से शादी? मैडिसन स्क्वायर गार्डन के आसपास सड़कें बंद करने की मांगी गई अनुमति

    भारत में महंगे हुए iPad और MacBook, AI बूम के चलते Apple ने बढ़ाईं ₹70,000 तक कीमतें

    भारत में महंगे हुए iPad और MacBook, AI बूम के चलते Apple ने बढ़ाईं ₹70,000 तक कीमतें