मैहर में सीएम हेल्पलाइन समीक्षा बैठक, कलेक्टर ने दिए सख्त निर्देश—लंबित शिकायतों के जल्द निराकरण पर जोर

मैहर: कलेक्टर मैहर श्रीमती बिदिशा मुखर्जी की अध्यक्षता में आयोजित समय-सीमा (टीएल) प्रकरणों की समीक्षा बैठक में सीएम हेल्पलाइन शिकायतों के संतुष्टिपूर्ण एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण पर विशेष जोर दिया गया। कलेक्टर ने निर्देश दिए कि किसी भी स्थिति में शिकायतों का निम्न गुणवत्ता से निराकरण या “नॉट अटेंड” की स्थिति स्वीकार नहीं की जाएगी। बैठक में कलेक्टर ने बताया कि जिले में वर्तमान में सीएम हेल्पलाइन की 5760 शिकायतें लंबित हैं और मैहर जिला इस समय 21वीं रैंक पर है।

उन्होंने सभी विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे अपनी कार्यप्रणाली में सुधार कर जिले को ए श्रेणी में लाने का प्रयास करें। उन्होंने स्पष्ट कहा कि 180 दिन से अधिक लंबित कोई भी प्रकरण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और ऐसे मामलों में संबंधित अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। समीक्षा के दौरान पाया गया कि 7 शिकायतें “नॉट अटेंड” श्रेणी में हैं, जिनमें ऊर्जा, पीएचई, नियंत्रक नापतोल, पुलिस और डीपीसी विभाग की शिकायतें शामिल थीं। इस पर कलेक्टर ने एल-1 स्तर के अधिकारियों का एक दिन का वेतन काटने के निर्देश दिए।

ये भी पढ़े – मैहर: “मैहर डॉल्स” ब्रांड से स्व-सहायता समूहों को जोड़ेगा आजीविका मिशन, महिलाओं को मिलेगा प्रशिक्षण और रोजगार

बैठक में स्वच्छता अभियान, जनसुनवाई, टीएल प्रकरण, जल गंगा संवर्धन अभियान और अन्य विभागीय समन्वय बिंदुओं पर भी समीक्षा की गई। कलेक्टर ने नगरीय निकायों के सीएमओ को निर्देश दिए कि वे प्रतिदिन शहर का निरीक्षण करें और जनप्रतिनिधियों को स्वच्छता अभियान से जोड़ें। साथ ही प्रत्येक शनिवार को जिला अस्पताल और सिविल अस्पताल में विशेष सफाई अभियान चलाने के निर्देश दिए गए।

पेयजल व्यवस्था की समीक्षा के दौरान बताया गया कि जिले के 38 गांवों में 491 हैंडपंप बंद स्थिति में हैं। कलेक्टर ने तत्काल मरम्मत टीमों को सक्रिय करने और पंचायत सचिवों के माध्यम से शिकायत तंत्र मजबूत करने के निर्देश दिए। कृषि विभाग की समीक्षा में बताया गया कि जिले में 3.66 लाख किसानों में से केवल 30 प्रतिशत की फार्मर रजिस्ट्री हुई है। कलेक्टर ने इसे अभियान के रूप में 15 जून तक पूर्ण करने के निर्देश दिए, ताकि खरीफ सीजन में किसानों को ई-विकास पोर्टल के माध्यम से समय पर उर्वरक उपलब्ध हो सके।

इसके अलावा खाद्य सुरक्षा विभाग को मिलावटी खाद्य पदार्थों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने, स्वास्थ्य विभाग को मेडिकल स्टोर्स की नियमित जांच कराने और आंगनवाड़ी केंद्रों की सतत मॉनिटरिंग के निर्देश दिए गए। गंगा दशहरा के अवसर पर 26 मई को जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत आल्हा ताल में सांस्कृतिक कार्यक्रम, गंगा आरती, दीपदान और श्रमदान सहित विविध आयोजन किए जाएंगे। इसके साथ ही सभी ग्राम पंचायतों में सुबह 8 बजे श्रमदान और नगर पालिका क्षेत्र में स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा।

ये भी पढ़े – मैहर में पुनर्घनत्वीकरण योजना पर बैठक, 58.66 करोड़ की भूमि पर विकास कार्यों का खाका तैयार

  • maihar-cm-helpline-review-meeting-collector-instructions-
  • Rashel Kachwah Rajput

    Rashel Kachwah Rajput

    14+ वर्षों का अनुभव। हर दिन, पल-पल की खबरों के साथ। निष्पक्ष व भरोसेमंद रिपोर्टिंग, हर खबर की गहराई तक पहुँचने का प्रयास। सच्ची पत्रकारिता, आपके भरोसे के साथ।

    Related Posts

    हजारों एकड़ वन भूमि पर अतिक्रमण का खेल: दिखावे की कार्रवाई में एक ट्रैक्टर जब्त, बड़े माफिया पर सवाल कायम

    सीहोर जिले के लाड़कुई वन परिक्षेत्र में वन भूमि…

    आगे पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    वल्लभ भवन की ‘फाइलें’ और ‘डील’, क्या मध्य प्रदेश में स्थानीय प्रतिभाओं के लिए बंद हैं मंत्रालय के दरवाजे?

    वल्लभ भवन की ‘फाइलें’ और ‘डील’, क्या मध्य प्रदेश में स्थानीय प्रतिभाओं के लिए बंद हैं मंत्रालय के दरवाजे?

    पाकिस्तानी बहू से भारत की जासूस बनने तक की कहानी, कैसे बचा INS विक्रांत? जानिए पूरी दास्तान

    पाकिस्तानी बहू से भारत की जासूस बनने तक की कहानी, कैसे बचा INS विक्रांत? जानिए पूरी दास्तान

    ऑपरेशन सिंदूर के 6 शहीदों के नाम पहली बार सार्वजनिक, 5 सेना और 1 वायुसेना के जवान शामिल

    ऑपरेशन सिंदूर के 6 शहीदों के नाम पहली बार सार्वजनिक, 5 सेना और 1 वायुसेना के जवान शामिल

    टेलर स्विफ्ट करेंगी ट्रैविस केल्से से शादी? मैडिसन स्क्वायर गार्डन के आसपास सड़कें बंद करने की मांगी गई अनुमति

    टेलर स्विफ्ट करेंगी ट्रैविस केल्से से शादी? मैडिसन स्क्वायर गार्डन के आसपास सड़कें बंद करने की मांगी गई अनुमति

    भारत में महंगे हुए iPad और MacBook, AI बूम के चलते Apple ने बढ़ाईं ₹70,000 तक कीमतें

    भारत में महंगे हुए iPad और MacBook, AI बूम के चलते Apple ने बढ़ाईं ₹70,000 तक कीमतें